Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रक्षाबंधन पर सांसद कमलेश जांगड़े ने पीएम मोदी को बांधी राखी, दी लंबी उम्र की शुभकामनाएं…

जांजगीर-चांपा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राखी बांधकर भाई-बहन के रिश्ते का सम्मान निभाया। 8 अगस्त को आयोजित इस खास मौके पर सांसद जांगड़े ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और देश की सेवा में निरंतर सक्रिय रहने की कामना की। सांसद जांगड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश की करोड़ों बहनों के लिए एक सच्चे अभिभावक और संरक्षक की भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में देश लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है और बहनों की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, राखी बांधने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी सांसद कमलेश जांगड़े के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सांसद ने क्षेत्र की जनता को भी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश दिया।

See also  धान खरीदी केंद्र मसनिया खुर्द में सांसद कमलेश जांगड़े ने किया धान खरीदी का शुभारंभ

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!