Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

एक राखी वीर जवानों के नाम कार्यक्रम में CRPF बेस कैम्प भरनी में वेल विशर फाउंडेशन द्वारा जा कर जवानों के लिए राखी प्रदान की गई…

स्कूल के बच्चो द्वारा हाथ से बना कर संस्था को जवानों के लिए दिए राखी

जांजगीर-चांपा। वेल विशर फाउंडेशन द्वारा एक राखी वीर जवानों के लिए के नाम से कार्यक्रम चलाया गया। वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा ये पहला साल है ।इस मुहिम से हमारा प्रयास है कि बच्चो में देश के जवानों के प्रति सम्मान और विश्वास बढ़ाना। संस्था के सचिव चिराग शर्मा ने बताया कि बच्चो से प्राप्त राखी CRPF बेस कैम्प भरनी कोटा में जा कर वहां के जवानों के लिए भेंट किया गया। कोषाध्यक्ष श्री मति रंजना सिंह ने बताया कि इस मुहिम में फर्स्टस्टेप स्कुल जांजगीर,जेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा,सरस्वती शिशु मंदिर नरियरा,महावीर बाल संस्कार अकलतरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक कटनई,पी सी पब्लिक स्कूल पकरिया, दिव्य मॉर्डन स्कुल नरियरा,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नरियरा,आत्मानंद स्कूल अकलतरा,अघोर विद्यापीठ पोड़ी दहला, के बच्चो ने राखी बना कर जवानों के लिए प्रदान किए गए।वेल विशर फाउंडेशन के सदस्य दीपक साहू ने सभी स्कूलों व बच्चो का इस नेक कार्य मे सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया संस्था के सदस्य सतीश मानिकपुरी ने बताया कि बेस्ट 25 राखियों को संस्था द्वारा सम्मनित किया जाएगा ।कार्यक्रम में वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह, सचिव चिराग शर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीमति रंजना सिंह, सदस्य दीपक साहू, सतीश मानिकपुरी, मोहन कश्यप,शरद सिंह,गौतम साहू, श्रीपाल सिंह बैस,प्रेम निलमलकर उपिस्थत रहे।

See also  CG NEWS : ढाबा संचालक से वसूली का आरोप, एएसआई समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!