Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मेडिकल कॉलेज के डीन को गृहमंत्री विजय शर्मा ने लगाई फटकार…

जगदलपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने जगदलपुर के डिमरापाल में स्थित मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में अव्यवस्था देख उन्होंने डीन को जमकर फटकार लगाई। जबकि एक दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी यहां पहुंचे थे। अस्पताल की व्यवस्थाओं से खुश थे। उन्होंने प्रबंधन की पीठ थपथपाई थी। दरअसल, गृहमंत्री विजय शर्मा बस्तर दौरे पर हैं। आज सुबह वे अचानक मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान सीढ़ियों के पास अंधेरा देखकर इसके अलावा मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्था देखकर उन्होंने डीन को जमकर फटकार लगाई और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। गृहमंत्री ने बीमार मरीजों, IED ब्लास्ट से जख्मी ग्रामीणों और भालू के अटैक से घायल हुए जवान से भी मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों से उनका हाल-चाल पूछा। साथ ही गांव और इलाके के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उनसे पट्टा है या नहीं, खेती किसानी करते हैं, गांव में क्या सरकारी योजनाएं पहुंच रही है? इन सभी तरह की जानकारी ली। घायल जवान से कहा कि जल्द ही ठीक हो जाइए, फिर ग्राउंड पर मिलते हैं। अभी काम हमें और काम करना बाकी है।

See also  रायगढ़ के युवक से पति-पत्नी ने 15 लाख ठगे:खुद को सिम्स का डॉक्टर बताकर धोखाधड़ी; एक ही मकान का 3 लोगों से सौदा किया

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!