Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ढाई करोड़ की हेराफेरी, बैंक अधिकारी अपनी पत्नी के साथ गिरफ्तार

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ स्थित एक्सिस बैंक में करोड़ों के धोखाधड़ी मामले में पूर्व अधिकारी उमेश गोरले और उसकी पत्नी उषा गोरले को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि, प्रारंभिक जांच में पुलिस को करीब ढाई करोड़ रुपए के गबन की जानकारी मिली है, लेकिन यह मामला इससे कहीं बड़ा प्रतीत हो रहा है. लगातार नए-नए पीड़ित सामने आ रहे हैं, जो किसी न किसी बहाने से आरोपी उमेश गोरले के द्वारा ठगे गए हैं. बैंक अधिकारी उमेश गोरले ने अपनी मां के अकाउंट के जरिए इस फ्रॉड का पैसा दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया करता था. इस पैसे को खपाने डोंगरगढ़ के कुछ और लोग भी शामिल थे, जिनके जरिए ये करोड़ो रुपए राजधानी रायपुर में इन्वेस्ट किए गए हैं.

See also  समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का योजनाबद्ध तरीके से करें क्रियान्वयन - कलेक्टर, धान खरीदी की करें नियमित मॉनिटरिंग...

पुलिस के अनुसार, उमेश गोरले ने नवंबर 2022 से अप्रैल 2025 के बीच अपने पद का दुरुपयोग करते हुए खाताधारकों से दस्तावेज और ओटीपी लेकर उनके नाम पर फर्जी लोन और ओवरड्राफ्ट खाते खोले. उसने उन खातों से अवैध रूप से राशि निकाली और फिर उसे अपनी पत्नी और मां के खातों में ट्रांसफर कर दिया. प्रारंभिक जांच में अब तक आरोपी के खिलाफ 43 खाताधारकों से शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें करीब 2.5 करोड़ रुपए की हेराफेरी की पुष्टि हुई है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!