Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : दस्तावेज में छेड़छाड़ का मामला सामने आया,शिक्षिका, पटवारी समेत 3 गिरफ्तार…

सरगुजा। जिले की कुसमी तहसील से सरकारी जमीन के दस्तावेज में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पटवारी के साथ मिलकर मां बेटे ने शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा करने के लिए दस्तावेजों में कूट रचना की थी. इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, नायब तहसीलदार पारस शर्मा ने शिक्षिका सरस्वती गुप्ता, शिक्षिका के बेटे अंबिकेश गुप्ता और तत्कालीन हल्का पटवारी बिहारी कुजूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. मामले की जांच रिपोर्ट में पाया गया कि वर्ष 2013-14 के बी-1 रिकॉर्ड में फर्जी तरीके से नाम दर्ज कर जमीन हड़पने की कोशिश की गई है.

See also  चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

साथ ही आरोपियों ने कूटरचित आदेशों और छेड़छाड़ किए गए दस्तावेजों के जरिए न्यायालय को गुमराह करने का प्रयास किया. पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी और 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की है. पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!