Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : गांजा तस्करी मामले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 9 लाख का गांजा जब्त…

बलरामपुर। पुलिस ने गांजा तस्करी मामले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 9 लाख रुपये के अवैध गांजा के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर की गई. मामला वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, आरोपी गांजा को 12 बड़े बैगों में भरकर महिंद्रा बस के माध्यम से छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे.

गांजा की तस्करी की सूचना पर पुलिस ने वाड्रफनगर क्षेत्र में घेराबंदी कर बस को रोका और तलाशी लेने पर 92 किलो गांजा आरोपियों से जब्त किया. आरोपियों को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्राथमिक जांच में यह मामला अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है और पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे होने की संभावना है.

See also  अवारा मवेशी पशुओं (गायों) के सड़कों पर रहने से आये दिनों हो रही गंभीर दुर्घटना, किसानों के फसल चौपट के विरोध में व जीर्ण-शीर्ण सड़कों के विरोध में नेता प्रतिपक्ष चंदेल के नेतृत्व में भाजपा द्वारा आंदोलन कल 8 सितम्बर को...

वाड्रफनगर पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है. मामले में वाड्रफनगर एसडीओपी राम अवतार ध्रुव ने बताया कि सूचना के बाद तत्काल टीम बनाकर अवैध गांजा परिवहन कर रहे बस को रोका गया जहां पर आरोपियों समेत बड़ी मात्रा में गंजे की खेप जप्त की गई है.पुलिस फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!