Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IG संजीव शुक्ला का वार्षिक निरीक्षण दौरा: पुलिस दरबार से लेकर सड़क सुरक्षा तक दिए कई अहम निर्देश

जांजगीर-चांपा। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा जिले का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली, विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया, पुलिस दरबार में कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और सड़क सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेकर नागरिकों को जागरूक किया।

परेड और शाखा निरीक्षण

पुलिस लाइन जांजगीर में IG ने परेड की सलामी ली और टर्नआउट का निरीक्षण किया। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रक्षित केंद्र की वाहन शाखा, स्टोर शाखा और आर्म्स शाखा का निरीक्षण कर सफाई और दस्तावेजों के रखरखाव के निर्देश दिए।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांकेर जिले के ग्राम मांदरी में की चौपाल

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की समीक्षा

सेवा पुस्तिकाएं, पेंशन और अनुकंपा नियुक्ति, निर्माण कार्य, बजट, न्यायालयीन प्रकरण और लंबित छुट्टियों की समीक्षा की गई। थाना/चौकी स्तर पर प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निपटारा करने के स्पष्ट निर्देश।

Advertisment

पुलिस दरबार में दिए गए निर्देश

थानों में पीड़ितों के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। जुआ, सट्टा और अवैध शराब पर सख्ती से कार्रवाई हो। सभी शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए।

CCTV कैमरों का उद्घाटन

“मिशन सिक्योर सिटी” के तहत थाना चांपा क्षेत्र में जनसहयोग से स्थापित CCTV कैमरों का उद्घाटन किया गया।
इसमें सहयोग देने वाले नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

See also  प्राथमिकता से करें राजस्व प्रकरणों का निराकरण - कलेक्टर...

सड़क सुरक्षा मितान सम्मेलन

अमरताल, अकलतरा स्थित आनंदमधाम रिसॉर्ट में आयोजित सड़क सुरक्षा मितान सम्मेलन में IG शुक्ला ने मितानों को “राहवीर योजना” की जानकारी दी।

जिला अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा मितानों को दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार देने का प्रशिक्षण भी दिया गया।

> IG शुक्ला का संदेश:
“कोई भी नागरिक अगर सड़क दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाता है, तो उसे 25,000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही उसे किसी भी प्रकार की कानूनी पूछताछ से छूट मिलेगी।”

उपस्थित प्रमुख अधिकारी

विजय कुमार पांडेय (IPS) – पुलिस अधीक्षक, जांजगीर

उमेश कुमार कश्यप – अति. पुलिस अधीक्षक

See also  मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री और शायर हाजी हसन अली को उनकी जयंती पर किया नमन...

उदयन बेहार – अति. पुलिस अधीक्षक (यातायात)

जितेन्द्र खुंटे – डीएसपी, अजाक

यदुमणि सिदार – एसडीओपी, चांपा

विजय पैकरा – डीएसपी, मुख्यालय

प्रदीप कुमार सोरी – एसडीओपी, जांजगीर

सत्यकला रामटेके – डीएसपी

प्रदीप कुमार जोशी – रक्षित निरीक्षक

समस्त थाना/चौकी प्रभारी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!