Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जमीन विवाद को लेकर प्राण घातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थाना नवागढ़ एवं सायबर पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। जमीन विवाद को लेकर प्राण घातक हमला करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी के विरूद्ध धारा 109(1) bns के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

प्रार्थी दोहर दास निवासी भैंसदा थाना नवागढ़ के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज किराया की 16 जुलाई 2025 को यह अपने ससुराल डूडगा से जांजगीर गया था दिनांक 16 जुलाई 2025 रात्रि 11: 00 बजे इसका बड़ा भाई गिरधरलाल सूर्यवंशी फोन कर बताया कि गांव का हीरेंद्र तरुण घर अंदर घुस कर तेरी भाभी को फरसे से मार दिया है। खबर सुनते ही अपने दोस्त नागेंद्र के साथ पहुंचा घर से खून से लतपथ हालात में इसकी भाभी को ईलाज कराने के लिए लेकर जा रहे थे। अपने भैया से पूछने पर बताया की 16 जुलाई 2025 के रात्रि करीबन 9-10 बजे के बीच गांव का हीरेंद्र घर आकर दरवाजा खट खटाने लगा दरवाजा खोलने पर हिरेंद्र अपने हाथ में लोहे के फरसा रखा हुआ था और बोल रहा था कि तुम मुझे 33 डिसमिल जमीन नहीं बेचे हो किसी और को बेच दिए हो मै तुमको नहीं छोडूंगा तुमको जान से मार दूंगा तभी तुम्हारी भाभी बीच में आई तो हिरेंद्र ने अपने हाथ में रखे फरसे से मार दिया जिससे सिर पर चोट आई और खून निकल रहा है शाम को भी आरोपी के द्वारा जमीन को मुझे दो नहीं तो में तुम लोगों को जान से मारदूंगा बोलकर धमकी देकर गया था कि रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 305/25 धारा 109(1) bns कायम किया गया।

See also  पुलिस विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी GRP में है पदस्थ

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय द्वारा प्रकरण में तत्काल कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जांजगीर विजय कुमार पैकरा के मार्गदर्शन मे आरोपी हिरेंद्र तरुण भैंसदा थाना नवागढ़ को ग्राम खोखरा तरफ से पकड़ा जिसके पूछताछ कर आरोपी का मेमोरेंडम कथन लिया गया बताया कि घटना कारीत करना जुर्म स्वीकार किए से घटना में प्रयुक्त एक लोहे का फरसा को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी नवागढ़, निरीक्षक सागर पाठक साइबर सेल प्रभारी, साइबर टीम सउनि विवेक सिंह, प्र.आर. मनोज तिग्गा, आर. सहबाज खान, गिरीस कश्यप, प्रदीप दुबे, माखन साहू, श्रीकांत सिंह का सराहनीय योगदान रहा

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!