Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BIG BREAKING: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर-हेल्पर की मौत, कटर से निकाला गया शव…जानिए कैसे हुआ हादसा

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। इस बीच, आज सुबह एक बड़ी दुर्घटना हो गई है। बस्तर थाना क्षेत्र में माजीसा पेट्रोल पंप के पास 30 से अधिक सवार यात्री बस खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक और महिला हेल्पर की मौत हो गई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक बस में ही बुरी तरह फंस गया. उसे निकालने के लिए कटर मशीन का सहारा लेना पड़ा। स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल, बाकी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

See also  IndiGo Flight : 3 से 15 दिसंबर तक कैंसिल हुई फ्लाइट्स का मिलेगा पूरा रिफंड, इंडिगो ने की बड़ी घोषणा

जानकारी के मुताबिक रायपुर से मनीष ट्रेवल्स की बस करीब 30 से अधिक यात्रियों को लेकर रात करीब 10 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिए निकली। सोमवार की सुबह करीब चार बजे जैसे ही बस बस्तर जिले में पहुंची कि सड़क किनारे स्थित माजीसा पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। घटना के दौरान बस में सवार अधिकतर यात्री सो रहे थे। अचानक से हुए इस हादसे में बस में सो रहे यात्रियों को भी बड़ा झटका लगा। बस्तर थाना प्रभारी सुरेश जांगड़े ने बताया कि इस सड़क हादसे में बस चालक सतेंद्र सिंह 35 वर्ष निवासी दुर्ग व हेल्पर पुष्पा 20 वर्ष निवासी बीजापुर की मौत हो गई है।

See also  RAIPUR News : सेंट्रल जेल में महिला कैदी ने काटी कलाई, लगे 8 टांके, चेकिंग के नाम पर प्रताड़ना का लगाया था आरोप…

इस हादसे की जानकारी लगते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही बचाव टीम घायलों को निकालने में जुट गई। वहीं, बस चालक बुरी तरह से बस में फंसे होने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने बस चालक को निकालने के लिए कटर मशीन का भी उपयोग किया। कटर मशीन से बस के पार्ट को काटकर चालक को बाहर निकाला गया है। फिलहाल घायलों की स्थिति ठीक बताई जा रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!