Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Accident News: तेज़ रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक की मौत दो घायल…

रायगढ़। जिले से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तमनार क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिंदल पॉवर प्लांट गेट के सामने एक तेज़ रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मृतक युवक की पहचान शिव सिंह के रूप में हुई है, जो मस्तूरी थाना क्षेत्र के रिस्दा गांव का रहने वाला था। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोलेरो की रफ्तार बहुत अधिक थी, जिसके कारण ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे डिवाइडर से जा टकराया।

See also  नरियरा नगर पंचायत में ग्राम बनाहील के विलय की मांग को लेकर 5 संगठनों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, बोलेरो पलट गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच में जुट गई है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!