Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

एक पेड़ मां के नाम अभियान: पीएम आवास योजना हितग्राहियों के घरों के सामने वृक्षारोपण

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी कदम उठाते हुए जिले में ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों के घरों के सामने वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत के सभी ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को पौधे का वितरण करते हुए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणजनों की सक्रिय भागीदारी के साथ पौध रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित करने के साथ-साथ हितग्राहियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता का भाव विकसित करना था। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों ने न केवल पौधारोपण किया, बल्कि उन्हें संरक्षित और सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया। कई जगहों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पंच-सरपंचों की उपस्थिति में वृक्षों को सुरक्षित किया गया और हितग्राहियों को उनकी देखरेख की जिम्मेदारी दी गई। यह पहल प्रधानमंत्री आवास योजना एवं “मनरेगा,” “मोर गांव-मोर पानी” और “जल संरक्षण-संवर्धन” जैसे कार्यक्रमों से भी जुड़ते हुए जिले को पर्यावरणीय दृष्टिकोण से एक नई दिशा दे रही है। इसके साथ ग्राम पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्कूल, सार्वजनिक स्थल सहित विभिन्न स्थानों में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौध रोपण किया गया। इस अवसर पर जनपद सीईओ, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र सहित नागरिक जन उपस्थित थे।

See also  यातायात नियमों का उलंघन करने वाले 43 वाहन चालकों के विरूद्व 15 हजार 800 रूपए समन शुल्क लिया गया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!