Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

क्रिप्टो करेंसी में लाभ दिलाने का झांसा देकर 62 लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने आरोपी को पंजाब से किया अरेस्ट

क्रिप्टो करेंसी से लाभ दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पद्मनाभपुर पुलिस ने दो आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पंजाब के मंशा जिला अंतर्गत थाना शार्दुलगढ़ निवासी साहिल कुमार एवं राकेश कुमार शामिल है।

उक्त आरोपितों को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाया गया है। पद्मनाभपुर पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पद्मनाभपुर निवासी डॉ. बसंत वर्मा (59) ने साल 2024 में रिपोर्ट दर्ज कराया था, जिसके मुताबिक आरोपियों ने वाट्सएप एवं टेलीग्राम के माध्यम से फरवरी 2024 से अप्रेल 2024 के मध्य क्रिप्टो करेंसी में लाभ देने के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में प्रार्थी से 62,78,187 रुपये का धोखाधड़ी किए थे।

See also  CG ब्रेकिंग: भिलाई में थार का खौफनाक कहर! गलत साइड से आई स्पीडिंग कार ने बुजुर्ग की ली जान

पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान जिला सायबर सेल एवं विभिन्न बैंको से प्राप्त डिटेल के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुआ कि आरोपित साहिल कुमार के भारतीय स्टेट बैंक खाता में कुल 1410000 रुपये जमा है। यह जानकारी मिलने के बाद आरोपित साहिल कुमार की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर सायबर सेल थाना पद्मनाभपुर एवं थाना भिलाई-3 के कर्मचारियों को पंजाब रवाना किया गया।

उक्त टीम ने पंजाब के जिला मंशा थाना शार्दुलगढ़ से दो आरोपित साहिल कुमार एवं राकेश कुमार को विधिवत गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दुर्ग पहुंची। पूछताछ पर उक्त आरोपितों ने पुलिस को बताया कि आलू का थोक व्यवसाय करने वाला संदीप यादव भी इस प्रकरण में शामिल है।

See also  संविलियन की मांग को लेकर प्रदेशभर में अतिथि शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, शिक्षा मंत्री के गृह जिले दुर्ग से आंदोलन तेज; कांग्रेस ने दिया समर्थन

तीनों ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से किप्टो करेंसी में लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी की है। पुलिस ने बताया कि आरोपित संदीप यादव दोनो पैरो से दिव्यांग है। उक्त आरोपित को नोटिस देकर न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने कहा गया है।

Advertisment

खाताधारकों के संबंध में जानकारी जुटा रही पुलिस
पुलिस ने बताया कि प्रकरण में और अन्य आरोपित एवं खाताधारकों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में और लोगों की गिरफ्तारी संभावित है। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपितों द्वारा प्रार्थी डा.बसंत वर्मा से इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पंजाब एवं सिन्ध बैंक, डीबीएस, कोटक महिन्द्रा, भारतीय स्टेट बैंक, यश बैंक के अलग अलग खातों का ठगी में इस्तेमाल किया गया है।

See also  CG NEWS : पति ने पत्नी की सड़क हादसे में मौत की रची साजिश

गिरफ्तार आरोपी साहिल कुमार ने अपने भारतीय स्टेट बैंक के खाता में 14,10,000 रुपये लिया है। वहीं आरोपित राकेश कुमार ने 14 लाख 10 हजार रुपये में से पांच लाख रुपये अपनी पत्नी के खाता में लिया है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!