Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने वृक्षारोपण के संबंध में उद्योगो एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों की ली बैठक, अतिक्रमण मुक्त शासकीय भूमि पर होगा शासन एवं उद्योगो की मदद से चरणबद्ध वृहद वृक्षारोपण, ऑक्सीजोन, ग्रीनजोन होगा तैयार…

कलेक्टर के निर्देशन में अभियान चलाकर जिले के अलग-अलग स्थानों में शासकीय भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त
 
 जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट कार्यालय सभाकक्ष में जिले में अतिक्रमण मुक्त शासकीय भूमि में चरणबद्ध वृहद वृक्षारोपण के संबंध में उद्योगो एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, डीएफओ हिमांशु डोंगरे, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, वन विकास निगम, गेलइंडिया, प्रकाश इंडस्ट्रीज, पावरग्रीड, जेएसडब्ल्यू, महावीर कोल, नुवोको विस्टास कॉपोरेशन सहित अन्य उद्योग के अधिकारी उपस्थित थे।
     बैठक में कलेक्टर महोबे ने कहा कि अभियान चलाकर जिले के अलग-अलग स्थानों में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण मुक्त भूमि पर शासन एवं उद्योगो की सहयोग से वृहद स्तर पर चरणबद्ध वृक्षारोपण, ऑक्सीजोन, ग्रीनजोन के रूप में तैयार किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर ने उद्योग प्रतिनिधियों से कहा कि हमें विकास के साथ प्रकृति के बीच संतुलन बनाने का कार्य करना है। उन्होंने कहा कि उद्योग सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि इन क्षेत्रों में सामुदायिक भागीदारी के साथ वृक्षारोपण किया जाए। साथ ही पौधों की सुरक्षा और निरंतर देखरेख की भी समुचित व्यवस्था करें। कलेक्टर ने वन, उद्यानिकी एवं संबंधित विभागों को वृक्षारोपण करने एवं मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

See also  छत्तीसगढ़ी फिल्म फेस्टिवल का हुआ आयोजन…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!