Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कोरबा में SECL के ट्रेड यूनियनों ने राष्ट्रीय हड़ताल का समर्थन किया..खदान में गेट मीटिंग आयोजित हुआ

कोरबा। जिले में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के सभी ट्रेड यूनियनों ने 9 तारीख को होने वाली राष्ट्रीयव्यापी हड़ताल के समर्थन में गेवरा और दीपका खदान में गेट मीटिंग आयोजित की।

इस बैठक में सभी कर्मचारियों और निजी कर्मियों को हड़ताल के उद्देश्य और महत्व के बारे में बताया गया। सभी यूनियनों ने एकजुट होकर हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया और सभी साथियों से कंधे से कंधा मिलाकर समर्थन देने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर यूनियन के नेताओं ने कहा कि हड़ताल का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की मांगों को पूरा करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि हड़ताल के दौरान सभी कर्मचारी एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे।

See also  कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता अभियान का किया शुभारंभ

इस बैठक में शामिल होने वाले कर्मचारियों ने भी हड़ताल के समर्थन में अपनी एकजुटता दिखाई। उन्होंने कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए तैयार हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!