Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कोरबा में यहाँ मिली दुर्लभ मछली, जिसकी चार आँखें और बड़ा सा मुंह

कोरबा। जिले में एक दुर्लभ मछली देखने को मिली जिसकी 4 आँखें है। जिससे हरदी बाजार स्थित सराई सिंगार गांव में इस मछली के मिलने से हलचल मच गई। मिली जानकारी अनुसार 30 जून को राधा सागर तालाब में स्थानीय निवासी भंगू निर्मलकर को नहाते समय यह विचित्र मछली मिली। इस मछली का मुंह असामान्य रूप से बड़ा है। भंगू रात में मछली को अपने घर ले गए। अगली सुबह जैसे ही इस खबर का पता चला, आसपास के गांवों से लोग इसे देखने पहुंचने लगे। ग्रामीणों का मानना है कि यह कोई साधारण मछली नहीं है और इसमें दैवीय शक्तियां हैं।

See also  CG CRIME : चलती ट्रेन से गर्लफ्रेंड को धकेला, बिलासपुर में मिली लाश; बॉयफ्रेंड समेत 3 हिरासत में

मछली पालन विशेषज्ञों के मुताबिक, यह मछली आमतौर पर एक्वेरियम में पाली जाती है। जब इसका आकार बड़ा हो जाता है, तब लोग इसे तालाब या नदी में छोड़ देते हैं। यह एक दुर्लभ प्रजाति है जो सामान्यतः प्राकृतिक जल स्रोतों में नहीं मिलती।

केमिकल पाए जाने की आशंका

विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि कुछ मछली प्रजातियों में केमिकल पाए जाते हैं, जिनका सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए ऐसी मछलियों को खाने से बचना चाहिए। ग्रामीणों की भावनाओं को देखते हुए मछली को वापस तालाब में छोड़ दिया गया है। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!