Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

18 लाख की जेवरात उड़ाने वाले चार CCTV में कैद…

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर बाहरी चोर गैंग ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसूलीडीह स्थित क्लासिक सिटी सोसाइटी के एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने करीब 20 लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, सीड्स कारोबारी मनीष सहगल व्यवसायिक कार्य के सिलसिले में ओडिशा गए हुए थे।

इस दौरान उनका मकान पूरी तरह से सूना था। इसी का फायदा उठाते हुए चोर गैंग ने घर के सभी कुंडे और ताले तोड़कर अंदर घुसपैठ की। जिसके बाद घर के तीनों कमरों में रखी अलमारियों के लॉकरों को तोड़कर शातिर चोर सोने, चांदी और हीरे के आभूषण लेकर फरार हो गए। चोरी गए जेवरातों की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

See also  गुरु पूर्णिमा पर श्री दूधाधारी मठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया गुरु का आशीर्वाद

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!