Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

प्राइम वीडियो पर जल्द लौटेंगी डीवाज़: ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज़!’ का फाइनल सीज़न है आने को तैयार!

0.’फोर मोर शॉट्स प्लीज़!’ का धमाकेदार फिनाले सीज़न जल्द प्राइम वीडियो पर होगा रिलीज!

मुंबई। प्राइम वीडियो ने आज ऐलान किया कि मच अवेटेड अमेज़न ओरिजिनल सीरीज़ फोर मोर शॉट्स प्लेस! का फिनाले अब जल्द ही प्रीमियर होने जा रहा है। दर्शक जहां इसकी वापसी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, वहीं इस इंटरनेशनल एमी-नॉमिनेटेड सीरीज़ के अगले चैप्टर की घोषणा से एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस के प्रोडक्शन में बनी और रंगीता प्रीतीश नंदी और इशिता प्रीतीश नंदी द्वारा क्रिएट की गई इस ग्लोबली-अक्लेम्ड शो ने अपने बोल्ड और मोटिवेटिंग स्टोरीटेलिंग, शानदार विज़ुअल स्टाइल और आज की महिलाओं की जिंदगी के उतार-चढ़ाव को रियल तरीके से दिखाकर सभी को खूब कनेक्ट किया है।

See also  सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए एवं यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत् की जा रही है कार्यवाही...

सीज़न 4 पूरी तरह खुशी से भरा है और इस बार दामिनी, अंजना, सिद्दी और उमंग ये जानने वाली हैं कि उन्हें किसी और का नंबर वन बनने की ज़रूरत नहीं बल्कि वो खुद अपनी लाइफ की हीरो हैं। क्योंकि खुशी कोई लग्ज़री नहीं, बल्कि जीने का एक तरीका है।

गर्ल्स फिर लौट आई हैं और इस बार साथ है और भी ज्यादा मस्ती, ड्रामा, शॉट्स और तड़का। इस नए चैप्टर में आइडेंटिटी, इंडिपेंडेंस, फ्रीडम और इंटिमेसी जैसे इमोशन्स को और गहराई से एक्सप्लोर किया जाएगा, वो भी शो के उसी सिग्नेचर अंदाज़ में यानी ईमानदारी, ग्लैमर और जबरदस्त ह्यूमर के साथ। इस बार कुछ नए चेहरे भी नज़र आएंगे और शो की फेमस गर्ल्स ट्रिप्स तो हैं ही, जो आपको भी बैग पैक कर के उनके साथ निकल पड़ने पर मजबूर कर देंगी। कुल मिलाकर, ये सीज़न लाएगा दस गुना ज्यादा मस्ती, कैमिस्ट्री और हलचल से भरा होने वाला है।

See also  रायपुर में जी-20 बैठक की व्यवस्थाओं के लिए प्रशासनिक तैयारियां, मुख्य सचिव ने राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक ली...

बेबाक अंदाज़ और दिल से जुड़ी कहानी के साथ ये शो दोस्ती, प्यार और खुद से मोहब्बत का जश्न मनाता है और यही वजह है कि दुनियाभर के दर्शकों के दिलों को छू गया है। ये शो आज भी दमदार, मोटिवेटिंग और एनर्जेटिक स्टोरीटेलिंग की मिसाल बना हुआ है, और प्राइम वीडियो के सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले इंडियन शोज़ में शामिल है।

Advertisment

फोर मोर शॉर्ट्स प्लेस! का ये नया सीज़न धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है, जिसमें एक से बढ़कर एक कलाकार नज़र आएंगे जैसे सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे और मानवी गगरू के साथ लीज़ा रे, प्रतीक बब्बर, राजीव सिद्धार्थ, अंकुर राठी और मिलिंद सोमन जैसे जबरदस्त एक्टर्स शामिल हैं। इस सीज़न को देविका भगत ने लिखा है, डायलॉग्स ईशिता मोइत्रा के हैं और निर्देशन अरुणिमा शर्मा और नेहा पार्टी माटियानी ने किया है। फोर मोर शॉर्ट्स प्लेस! सीज़न 4 जल्द ही प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव रूप से स्ट्रीम होगा।

See also  कारोबार बढ़ाने के लिए भारत-कतर साझेदारी को नई मजबूती, 10 अरब डॉलर का निवेश...

बने रहिए प्राइम वीडियो के साथ, क्योंकि फिनाले में अब फिर से ग्लास भरे जाने वाले हैं!

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!