Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बम्हनीडीह ब्लॉक में अतिशेष शिक्षकों को पनाह दे रहे है बीईओ जाटवर, अभी तक जारी नहीं हुआ शिक्षको का कार्यमुक्ति आदेश…

जांजगीर-चांपा। युक्तियुक्तकरण के तहत अतिशेष शिक्षकों का जिला एवं संभाग स्तर पर काउंसलिंग कर रिक्त पदों पर पदांकन किया गया। स्कूल शिक्षा विभाग का स्पष्ट निर्देश है कि अतिशेष शिक्षकों को नवीन पदस्थापना वाले शाला के लिए कार्यमुक्त आदेश जारी किया जाना था तथा एलपीसी भी जारी किया जाना था। लेकिन बम्हनीडीह ब्लॉक में बीईओ ललित जाटवर द्वारा स्थानांतरित शिक्षकों को न तो कार्यमुक्त किया गया है न ही अभी तक एलपीसी भी जारी किया गया है, इससे स्पष्ट परिलक्षित होता है कि ललित जाटवर स्थानांतरित शिक्षकों को पनाह दे रहे है। जबकि अतिशेष सहायक शिक्षकों को नवीन पदस्थापना वाले शाला के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है।

See also  हरिराम गट्टानी मेमोरियल, जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल में विज्ञान, कला, रंगोली प्रदर्शनी का आयोजन किया गया...

इस तरह ललित जाटवर जिनकी बीईओ के रूप में पदस्थापना ही नियमों के विरुद्ध हुआ है, वे खुद नियमों का पालन कैसे करा पाएंगे यह प्रश्न चिन्ह उठ रहा है।केवल अतिशेष सहायक शिक्षकों को कार्यमुक्त करने से उनमें काफी नाराजगी देखी जा रही है, हमेशा की तरह सहायक शिक्षक फिर छले जा रहे है, आखिर शिक्षकों को क्यों कार्यमुक्त नहीं किया जा रहा है, जिससे उनकी कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह उठ रहा है। यहां तक जिनका न्यायालय से स्थगन नहीं है उन्हें भी शिक्षा विभाग के मंशा के विरुद्ध जाकर बीईओ ललित जाटवर द्वारा खुला संरक्षण दिया जा रहा है, पाठकन में हस्ताक्षर करवाया जा रहा है। युक्तियुक्तकरण को लेकर जांजगीर डीईओ अश्वनी भारद्वाज पर काउंसलिंग को लेकर दोहरे मापदंड का आरोप पहले भी लग चुका है, अब बीईओ ललित जाटवर भी उनके नक्शे कदम पर चलकर सहायक शिक्षक व शिक्षक में दोहरा मापदंड अपना रहे है उसके बाद भी जिला प्रशासन आंख मूंद कर बैठा है। अभी तक कितने शिक्षक कार्यमुक्त नहीं हुए है इस तथ्य को बम्हनीडीह ब्लॉक में छुपाया जा रहा है। ऐसे भी शिक्षक है जिनका संभाग स्तरीय युक्तियुक्तकरण समिति द्वारा अभ्यावेदन को अमान्य कर दिया गया है उसके बाद भी ब्लॉक स्तर से सरंक्षण का आशय लेन देन की ओर इशारा करता है।

See also  अमेरिका के फिलाडेल्फिया में प्लेन क्रैश, उड़ान के 30 सेकेंड बाद घरों पर गिरा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!