Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BIG BREAKING :चाचा ने दी भतीजी की बली, सिर काटकर चूल्हे में डाला…

जशपुर। जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के छातासराई पंचायत में अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के चलते दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां अंधविश्वास के चलते एक व्यक्ति ने अपने ही भाई की 3 वर्षीय मासूम बेटी की बली दे दी। जहां एक सगे चाचा ने ही मासूम भतीजी का सिर धड़ से अलग कर बली चढ़ा दी और शव चूल्हे में डाल दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को पीएम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। वहीं आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिस्वा सरमा से की मुलाकात...

जानकारी के मुताबिक, छातासराई निवासी आरोपी रामप्रसाद नाग (35 वर्ष) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और अपने भाई से विवाद भी था। वहीं पीड़ित परिवार और गांव के कुछ लोगों का कहना है कि उसने अंधविश्वास के चलते उसने अपने छोटे भाई राजाराम नाग की 3 वर्षीय बेटी (खुशी) की हत्या कर दी।

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी के संपर्क में कोई जादू-टोना करने या अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाल व्यक्ति आया होगा, जिसने उसे नरबलि देने के लिए उकसाया होगा। इसी के चलते उसने अपने ही भाई की मासूम बेटी को मौत के घाट उतार दिया।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!