Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News : चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की ईटा और डंडे से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम: पंचराम सौता, पिता का नाम: चुन्नीलाल सौता, उम्र: 40 वर्ष, निवासी: छतौना रगरापारा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर का है।

यह घटना दिनांक 22-23 जून 2025 की दरम्यानी रात को आरोपी पंचराम सौता ने अपनी पत्नी रात बाई को चरित्र शंका के कारण ग्राम छतौना रगरापारा के जंगल में ईटा और डंडे से मारकर हत्या कर दी। इस मामले में प्रार्थी दशमत बाई सौता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

See also  Raigarh News: रायगढ़ डबल मर्डर से सनसनी, दशहरे के दिन सास और दमाद को मार डाला, बेटी गंभीर, मुआवजे की रकम के लिए हत्या की आशंका, मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पंचराम सौता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह महोदय को अवगत कराया, जिनके दिशानिर्देश पर टीम गठित कर फारेंसिक टीम की उपस्थिति में घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया। आरोपी पंचराम सौता को घर के पीछे जंगल में छुपा हुआ पाया गया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त आलाजरब ईटा और डंडा को निशांदेही पर जप्त कर लिया गया।

आरोपी पंचराम सौता को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक राज सिंह, HC 520 नरेंद्र पात्रे, ईश्वर नेताम, रवि कँवर, अंकित जायसवाल और महिला आरक्षक किरण राठौर का विशेष योगदान रहा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!