Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कांकेर में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़, एक महिला नक्सली ढेर, कई के मारे जाने की खबर

कांकेर। कांकेर में पुलिस और माओवादी के बीच मुठभेड़ में एक महिला माओवादी का शव बरामद हुआ है। वहीं मौके से दो हथियार भी बरामद हुए है। कुछ माओवादी के मारे जाने या घायल होने की संभावना जताई जा रही है। माओवादी की छोटी टुकड़ी के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

कांकेर पुलिस ने जानकरी दी है कि थाना छोटेबेठिया कोटरी नदी पार के ग्राम आमाटोला और कलपर के मध्य जंगल पहाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार को माओवादियों की उपस्थित की सूचना मिली थी। जिसके बाद सर्चिंग अभियान पर DRG और बीएसएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी रवाना हुई थी।

See also  उत्कृष्ट विवेचना करने वाले निरीक्षक मनीष सिंह परिहार को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रसस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित...

सर्चिंग के दौरान आज सुबह ग्राम आमाटोला-कलपर के मध्य जंगल पहाड़ी क्षेत्र मे संयुक्त पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में एक महिला माओवादी का शव और हथियार बरामद हुआ है। घटना स्थल पर अभी भी रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!