Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ में पत्नी ने पति को दिया खाने में जहर, शादी के अगले दिन ही मायके लौटी, बोली पति पसंद नहीं है…तीसरी बार में दी मौत, पति से ही खरीदवाया कीटनाशक

छत्तीसगढ़। बलरामपुर-रामानुजगंज हत्या की यह वारदात रंका थाना क्षेत्र के बाहोकुदर गांव की है, जहां एक नवविवाहिता ने पहले पति से खुद जहर खरीदवाया, फिर उसे मुर्गा-भात में मिलाकर खिलाया और अंत में अपने ही हाथों से उसकी जीवनलीला समाप्त कर दी। लड़की छत्तीसगढ़ के रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम बिशनपुर की है।

पुलिस के अनुसार, 11 मई 2025 को 22 वर्षीय बुधनाथ सिंह की शादी छत्तीसगढ़ के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव की रहने वाली सुनीता सिंह से हुई थी। लेकिन शादी के अगले ही दिन सुनीता मायके लौट गई। कारण पूछने पर उसने साफ कहा कि उसे पति पसंद नहीं है। कई दिनों की पंचायत और समझाइश के बाद 5 जून को सुनीता वापस ससुराल आई, लेकिन मन में चल रहा शातिर प्लान अब अंजाम की ओर बढ़ रहा था।

See also  जांजगीर चांपा पुलिस की अभिनव पहल:  लैलूंगा में आयोजित होने वाले गेंदा महोत्सव कार्यक्रम के लिए जिले के सबरिया समाज के टीम रवाना...

कीटनाशक खरीदवाया, दो बार बचा पति
14 जून को पति-पत्नी बाजार गए थे। इस दौरान सुनीता ने फसल में कीड़े मारने के बहाने पति से कीटनाशक खरीदवाया। आरोप है कि उसने दो बार खाने में जहर मिलाकर पति को मारने की कोशिश की, लेकिन बुधनाथ ने दोनों बार खाना खाने से मना कर दिया।

तीसरी बार में दी मौत
15 जून की रात सुनीता ने मुर्गा-भात तैयार किया और उसमें कीटनाशक मिला दिया। इस बार पति खुद को रोक नहीं पाए और पूरा खाना खा लिया। इसके कुछ ही देर बाद बुधनाथ की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा।

See also  विकास कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं, तय समय-सीमा में पूर्ण करें सभी प्रोजेक्ट : प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी

सास पर लगाया आरोप, फिर खुद कबूला जुर्म
शुरुआती पूछताछ में सुनीता ने अपनी सास पर ही जहर देने का आरोप लगाया। उसका कहना था कि सास उसे मारना चाहती थी, लेकिन गलती से जहर मिला खाना बेटे को दे दिया। हालांकि, जांच और सख्त पूछताछ के बाद सुनीता टूट गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Advertisment

रामानुजगंज से पति से खरीदवाया था कीटनाशक दवा
शनिवार को दोनों पति-पत्नी रामानुजगंज में बाजार करने के लिए आए हुए थे। पत्नी के कहने पर पति के द्वारा बाजार से कीटनाशक दवा खरीदी थी। पत्नी ने कहा कि फसलों में लग रहे किट को मारने के लिए दवा की आवश्यकता है।

See also  Bank Holiday 2025: अप्रैल में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? RBI ने जारी की लिस्ट...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!