Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ब्लड रिपोर्ट ठीक, फिर भी शरीर में रहती है कमजोरी? ये हिडन एनीमिया की बीमारी

आमतौर पर शरीर में किसी भी तरह की कमी ब्लड टेस्ट में दिखाई दे जाती है. हालांकि बदलते लाइफस्टाइल की वजह से कुछ दिक्कतें ऐसी भी हैं जो सामान्यतौर पर दिखाई नहीं देती, लेकिन ये बेहद खतरनाक हो सकती हैं. इन्ही में से एक है हिडन एनीमिया. अगर ब्लड रिपोर्ट में सबकुछ ठीक दिखने के बावजूद शरीर में कमजोरी बनी रहती है, तो इसे अनदेखा न करे. यह हिडन एनीमिया हो सकता है. इस बीमारी के बारे में एक्सपर्ट ने बताया है.

दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में मेडिसिन विभाग में डॉ रजत कुमार बताते हैं किए नीमिया या खून की कमी की पहचान आमतौर पर हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने पर होती है. लेकिन कई बार शरीर में आयरन, विटामिन बी12 या फोलेट की कमी हो जाती है, जो शुरुआत में जांच में नहीं दिखती है. इसे हिडन एनीमिया कहते हैं.

See also  CG NEWS : नेशनल हाईवे 30 पर स्कॉर्पियो में आग, मिनटों में जलकर खाक हुई गाड़ी…

ऐसी हालत में हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य रहने के बावजूद कोशिकाओं तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है, जिससे कमजोरी महसूस होती है. कभी-कभी शरीर में आयरन का स्तर कम हो जाता है, लेकिन हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य बी बना रहता है. ऐसी हालत में ब्लड टेस्ट में एनीमिया तो नहीं दिखता, लेकिन शरीर में कमजोरी, थकान या बाल झड़ना जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

हिडन एनीमिया के क्या होते हैं लक्षण
पर्याप्त भोजन लेने के बावजूद अगर लगातार कमजोरी या थकान बनी रहती है. इसके अलावा हल्का सिरदर्द रहता है या चक्कर आते हैं.

त्वचा का पीला पड़ना, बालों का झड़ना या नाखूनों का कमजोर होना भी ‘हिडन एनीमिया’ का लक्षण हो सकता है

Advertisment

अक्सर सांस फूल जाती हो या दिल की धड़कन का तेज हो जाती हो तो सावधान हो जाना चाहिए

See also  छत्तीसगढ़ : रेत माफियाओं के आतंक पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव और खनिज सचिव से मांगा जवाब

हिडन एनीमिया की पहचान और बचाव कैसे करें ?
डॉ रजत बताते हैं कि अगर आपका ब्लड टेस्ट नॉर्मल है लेकिन थकान, चक्कर या कमजोरी बनी रहती है, तो हिडन एनीमिया को नजरअंदाज न करें. Ferritin टेस्ट कराएं. इस टेस्ट से शरीर में हिडन एनीमिया का पता चल जाएगा. इस बीमारी से बचाव के लिए खानपान पर ध्यान दें.

डॉक्टर की सलाह से आयरन, फेरिटिन, विटामिन बी12, फोलेट, थायरॉयड, विटामिन डी की जांच करवानी चाहिए.खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, फल, दूध, अंडा, मछली जैसी पोषक चीजें शामिल करना अच्छा होता है.

लोगों को अपनी डाइट में नींबू या आंवला जैसी विटामिन सी से भरपूर चीजें खाने से भी फायदा हो सकता है. एक स्वस्थ शख्स को 6 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए. लिहाजा पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है. इसके अलावा योग और ध्यान करना भी फायदेमंद हो सकता है साथ ही तनाव को कम करने की कोशिश करनी चाहिए.

See also  Petrol-Diesel Price: कच्चा तेल महंगा रहा तो बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? RBI गवर्नर के बयान से बढ़ी हलचल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!