Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सोशल मीडिया पर छा गईं कोरबा की दो बेटियाँ – श्रिया यादव और स्नेहा थवाईत!

CG CINEMA NEWS : छत्तीसगढ़ की धरती एक बार फिर डिजिटल दुनिया में अपने टैलेंट से धमाल मचा रही है। इस बार चर्चा में हैं – श्रिया यादव और स्नेहा थवाईत, कोरबा की दो प्रतिभाएं, जिनकी रील्स इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। भले ही इनके फॉलोअर्स की संख्या अभी कम हो, लेकिन इनका आत्मविश्वास और जज्बा काबिल-ए-तारीफ है।

दोनों का साफ कहना है – “फॉलोअर्स नहीं बढ़ रहे तो क्या हुआ, कंटेंट में जान है, और बस यही मेरी पहचान है।”

श्रिया और स्नेहा से पत्रकार वेदप्रकाश महंत ने चर्चा के दौरान पाया कि उन्होंने इंस्टाग्राम सफर की शुरुआत shriya_2501, miss_.sneha_.02 प्राइवेट अकाउंट से की थी, लेकिन अक्टूबर 2024 से इसे पब्लिक किया और तभी से लगातार रील्स अपलोड करने लगीं। पढ़ाई के साथ-साथ वीडियो बनाना इनके लिए आसान नहीं था, लेकिन मनोरंजन और रचनात्मकता के लिए समय निकाल ही लेती हैं। उनका कहना है कि “पढ़ाई के साथ वीडियो बनाना मुश्किल जरूर है, लेकिन खुशी के लिए वीडियो बना लेते हैं।”

See also  पूर्व CM भूपेश बघेल, विनोद वर्मा, देवेंद्र यादव, 1 पूर्व IAS और 4 IPS समेत कई अन्य के ठिकानों पर सीबीआई की दबिश...

आत्मनिर्भर क्रिएटर्स

दोनों मिलकर खुद ही अपने वीडियो की शूटिंग करती हैं। न किसी तीसरे की जरूरत और न ही कोई टीम — बस दो दोस्त और कैमरा ही इनकी टीम है। यह आत्मनिर्भरता ही इनकी सबसे बड़ी ताकत है।

Advertisment

मम्मी-पापा का आशीर्वाद और विश्वास हमारी काबिलियत को पहचानने में हमेशा मददगार रहा है। हम अपने हर दर्शक और फॉलोअर्स का दिल से धन्यवाद करते हैं, क्योंकि आप सभी का साथ ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
जय जोहार, जय छत्तीसगढ़!

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!