Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: एक ही परिवार के पांच लोगों ने खाया जहर, 3 बच्चों की हुई मौत, माता-पिता की हालत गंभीर

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की. जिसमे से परिवार के तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई है. जबकि माता-पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक़, घटना रतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चन्दनपुर अंतर्गत ग्राम पी. व्ही. 70 शांतिनगर की है. यहाँ रहने वाले परिवार के पांच सदस्यों ने आत्महत्या करने के इरादे से ज़हर खाकर खा लिया. इस घटना में तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई है. मृत बच्चों की पहचान वर्षा बैरागी (उम्र 11 वर्ष), दीप्ती बैरागी (उम्र 7 वर्ष) और देवराज बैरागी (उम्र 5 वर्ष) के रूप में हुई है. जबकि माता पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है.

See also  माननीय उच्चतम न्यायालय के तीन न्यायाधिपतियों की उपस्थिति में छत्तीसगढ उच्च न्यायालय में राज्य स्तरीय कान्फ्रेंस का आयोजन, जिला न्यायापालिका को सशक्त बनाने तथा सिविल व आपराधिक विधि पर किया गया मंथन...

माता पिता को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पखांजूर में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!