Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

48 घंटे के भीतर चार हत्याओं से दहला जिला: कहीं बेटा बना हत्यारा, तो कहीं दोस्त बना कातिल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बालोद। शांत माने जाने वाले बालोद जिले में बीते 48 घंटों के भीतर चार अलग-अलग हत्या की वारदातों ने सनसनी फैला दी है। चारों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दो मामलों में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया हैं, जबकि बाकी मामलों में अपराधियों की तलाश जारी है।

बुधवार की रात रनचीरई थाना क्षेत्र के खुटेरी गांव में 40 वर्षीय देवभ्रत बिंजेकर का शव सड़क पर खून से लथपथ अवस्था में मिला। शव पर कई जगह गहरे चोट के निशान थे, जिससे प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गांव में घटना के बाद से दहशत का माहौल है।

See also  Raigarh News: शराब पीकर घर पहुंचा बेटा, पिता ने लगाई डांट, तो पी गया जहर, हुई मौत

दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के 265 शिकारी बाबा इलाके में बुधवार को सतनाम उर्फ जग्गू नामक युवक ने अपनी मां ललिता बाई चतुर्वेदी की चरित्र पर शक के चलते डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वह शराब के नशे में था। मां को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।

बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बघमरा में मंगलवार को 65 वर्षीय गीता बाई देवांगन की खून से लथपथ लाश उनके घर में मिली। वह घर में बहू के साथ थीं, जबकि पति बेटी के घर गए हुए थे। किसी अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की है। आरोपी अभी तक फरार है।

See also  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया छत्तीसकला ब्राण्ड एवं डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का किया विमोचन

डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में मंगलवार को टिकरापारा निवासी विजय बघेल की उसके ही दोस्त जालम आमदो ने शराब पीते वक्त हुए विवाद के बाद लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना एक शराब दुकान के सामने हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।

Advertisment

बालोद जिले में लगातार हो रही इन वारदातों ने न केवल जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि आम जनता के भीतर भय का माहौल भी पैदा कर दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस इन मामलों में कब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी करती है।

See also  पीएम मोदी की सोना नहीं खरीदने की अपील के समर्थन में उतरा छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन, प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी बोले- अर्थव्यवस्था होगी मजबूत

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!