Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मारपीट मामले की जांच में हुआ सेक्स रैकेट का खुलासा: स्मार्टफोन में मिले 250 से ज्यादा अश्लील फोटो-वीडियो, व्हाट्सएप से तय होता था सौदा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। महादेव घाट इलाके में 4 जून की रात एक बर्थडे पार्टी के दौरान हुई युवतियों और लड़कों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीडी नगर पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। मामले में पुलिस ने 5 युवतियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मारपीट में शामिल युवतियों के मोबाइल की जांच के दौरान 250 से ज्यादा युवतियों का नेटवर्क सामने आया है, जो देह व्यापार से जुड़ा हुआ है। इन मोबाइलों में आपत्तिजनक चैट, सौदेबाजी की बातचीत, अश्लील फोटो और वीडियो भी बरामद हुए हैं।

See also  उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सरोधा जल शुद्धिकरण संयंत्र का किया निरीक्षण, सुचारू संचालन के दिये निर्देश...

राज्य भर में फैला नेटवर्क
जांच में यह भी सामने आया है कि यह सेक्स रैकेट केवल रायपुर तक सीमित नहीं था। इसका संचालन दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर और बस्तर जैसे जिलों तक फैला हुआ था। इस गिरोह में रायपुर, बिलासपुर और कवर्धा की युवतियां भी शामिल थी। इनमें से एक पश्चिम बंगाल की रहने वाली है जो की फिलहाल बिलासपुर में रह रही थी।

युवतियों के स्मार्टफोन की जांच में हुआ सेक्स रैकेट का खुलासा
पुरानी बस्ती सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि शुरुआत में युवतियों की शिकायत पर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई थी। लेकिन जब दूसरी ओर से युवकों ने भी वीडियो और प्रमाण पेश किए, तो युवतियों के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया गया। उन्हें थाने तलब कर पूछताछ की गई। इस दौरान थाने में युवतियों के मोबाइल फोन को जब्त कर जब उनकी जांच की गई, तो कई आपत्तिजनक सामग्री मिली। फोन से प्राप्त डेटा में आपत्तिजनक व्हाट्सएप चैट, सौदेबाजी में उपयोग की जा रही रेट लिस्ट, ग्राहकों से बातचीत, लड़कियों की फोटो और वीडियो जैसे प्रमाण मिले, जो देह व्यापार में संलिप्तता की पुष्टि करते हैं।

See also  Raipur News : रशियन युवती को मिली जमानत, पासपोर्ट अब भी पुलिस की हिरासत में, पढ़िए क्या था पूरा मामला...

सीएसपी देवांगन के अनुसार, इसी आधार पर डीडी नगर थाना पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत 5 युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उनके मोबाइल फोन साइबर सेल को भेजे गए हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!