Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Indore Couple Case: पति की हत्या के बाद बॉयफ्रेंड के गांव पहुंची थी सोनम, कॉल डिटेल में मिली लोकेशन, राज कुशवाह के परिवार को बचाने फतेहपुर से हो गई फरार

इंदौर। Raja Sonam Raghuvanshi Couple Case: मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक के बाद एक कई बड़े खुलासे हो रहे है। इस बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, पति राजा की हत्या करने के बाद सोनम अपने बॉयफ्रेंड राज कुशवाह के गांव फतेहपुर गई थी। कॉल डिटेल में पुलिस को फतेहपुर की लोकेशन मिली थी।

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में उसकी पत्नी सोनम को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद कई खुलासे हो रहे है। सूत्रों के मुताबिक, बताया जा रहा है कि पति राजा रघुवंशी की हत्या करने के बाद सोनम अपने बॉयफ्रेंड राज कुशवाह के गांव फतेहपुर गई थी। पुलिस को कॉल डिटेल में फतेहपुर की लोकेशन मिली थी। गाजीपुर और फतेहपुर की दूरी 300 किलोमीटर की है। यह भी बताया जा रहा है कि सोनम फतेहपुर से इसलिए फरार हुई क्यों कि राज के परिवार के लोग आरोपी बन सकते थे। सोनम फतेहपुर से निकलकर गाजीपुर ढाबे पहुंची और यही ढाबे से अपने भाई को कॉल किया था।

See also  हमें अपने देश में उत्पादित वस्तुओं पर गर्व करना चाहिए–उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कबीरधाम में आयोजित स्वदेशी मेला में हुए शामिल...

इधर, राजा रघुवंशी की हत्या में शामिल आरोपियों को इंदौर क्राइम ब्रांच और शिलांग पुलिस पूछताछ के लिए इंदौर के विभिन्न स्थानों पर ले जा रही है। पुलिस उन्हें उनके घरों के पास उस स्थान पर भी ले गई, जहां उन्होंने अपराध की योजना बनाई थी।

ये है पूरा मामला
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (30) और सोनम रघुवंशी (25) की 11 मई को इंदौर में शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए पहले कश्मीर जाने की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में उन्होंने कामाख्या मंदिर दर्शन के बहाने मेघालय का रुख किया। 20 मई को दोनों इंदौर से बेंगलुरु और फिर असम के गुवाहाटी होते हुए मेघालय पहुंचे। 22 मई को शिलांग के मावलखियाट गांव स्थित शिपारा होम स्टे में रुके और वहीं से स्कूटी किराए पर लेकर घूमने निकले।

See also  कालाबाजारी कर बीज-खाद बेचने वाले पर होगी सख्त कार्रवाई, दुकानें होंगी सील

2 जून को राजा रघुवंशी की मिली थी लाश
2 जून को वेई सॉवडॉन्ग झरने के पास एक गहरी खाई से राजा का शव बरामद हुआ, जिससे उनकी हत्या की पुष्टि हुई। उनकी स्कूटी भी पास ही लावारिस हालत में मिली थी। राजा का शव 4 जून को इंदौर लाया गया और इसी दिन अंतिम संस्कार किया गया था।

Advertisment

गाजीपुर से पकड़ाई सोनम
इसके बाद 8 जून रविवार को सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नंदगंज पुलिस स्टेशन के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। यहां से सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया गया। सोनम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने रातभर छापेमारी की। इस छापेमारी में तीन अन्य हमलावरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से दो मध्य प्रदेश के इंदौर और एक उत्तर प्रदेश के ललितपुर का रहने वाला है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पड़ताल जारी है।

See also  गरीबों के पेट पर बुलडोजर चलाने के बजाय सफेदपोशों के अतिक्रमण पर चलाएं तो मानेंः दीपक दुबे, प्रदेश भर में बेजाकब्जा की भरमार, पर आज तक नहीं हो सकी कार्रवाई...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!