Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ब्लास्टिंग करने वाले क्रेशर संचालक पर कार्यवाही की मांग, जिला पंचायत के सभापति ने कलेक्टर से की लिखी शिकायत…

जांजगीर-चाम्पा। बलौदा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बिरगहनी (चाम्पा) में संचालित क्रेशर उद्योग हैं उन खदानो संचालक द्वारा अत्यधिक मात्रा में ब्लास्टिंग कर उत्खनन किया जा रहा है जिसके कारण ग्रामवासियों के घर में दरारें आ गए हैं किसी-किसी ग्रामीणों के घर इतने दरार हो गए हैं कि उसमें रहने के लिए भी ग्रामीणों को सोचना पड़ रहा है। कभी भी उनका घर गिर सकता है जिससे कि भविष्य में कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है कुछ ग्रामीणों का कहना है कि उनके द्वारा अनेकों बार इस संबंध में शिकायत दिया जा चुका है लेकिन अधिकारी कर्मचारी की मिलीभगत से क्रेशर उद्योगों संचालको के द्वारा अधिकारी कर्मचारियों को पैसा दे दिया जाता है उसके बाद अधिकारी कर्मचारी उद्योग संचालकों पर कोई कार्यवाही नहीं करते हैं जिसका खामियाजा ग्रामवासियों को भुगतना पड़ रहा है। उमा राठौर ने कलेक्टर से निवेदन करते हुए कहा कि पूरे ग्राम में सर्वे कराया जाए जिन ग्रामीणों के घर में दरारें हुए हैं जिनकी मरम्मत कराने के लिए क्रेशर संचालकों को निर्देशित करे या उन्हें उचित मुआवजा देने और बोर ब्लास्टिंग करने वाले क्रेशर संचालक के ऊपर कार्यवाही करने की मांग की है।

See also  C G News: अधिकारियों के सांठ-गांठ से चल रही अवैध खदानें, खनन में प्रयुक्त वाहन सील करने के तुरंत बाद वाहन मौके से गायब...

———

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!