Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

राहवीर बनें, जीवन बचाएं: जांजगीर-चांपा में चला पुलिस का जन-जागरूकता अभियान”,ग्राम-ग्राम तक पहुंची जागरूकता”

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा पुलिस सड़क हादसों को कम करने और समय पर सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार अलग अलग थाना क्षेत्रों के गावों में अभियान चला रही है, इसी कड़ी में आज पीथमपुर गांव में राहवीर योजना के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में महिला,पुरुष ,युवक से लेकर युवतियां भी शामिल हुए , पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप व उदयन बेहार के नेतृत्व में जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिले भर के 1500 से अधिक लोगों ने इन कार्यक्रमों में भाग लिया, जहाँ उन्हें राहवीर योजना की जानकारी दी गई, इस दौरान सड़क सुरक्षा मितानों को मेडिकल किट और टोपी का भी वितरण किया गया,साथ ही गांव में महिला कमांडो का गठन भी किया गया महिलाएं भारी संख्या में रुचि लेकर इस कार्यक्रम का हिस्सा बनी और इसमें भाग भी लिया ताकि गांव में अवैध शराब और गांजा जैसे नशीली पदार्थों सहित अपराधी गतिविधियों पर नियंत्रण किया जा सके। कार्यक्रम में बताया गया कि राहवीर योजना एक नागरिक सहायता कार्यक्रम है, जिसमें सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले को ₹25,000 तक का इनाम दिया जाता है, राहवीर को किसी भी तरह की कानूनी पूछताछ नहीं होगी, ये पूरी तरह से संरक्षित और प्रोत्साहित योजना है, कार्यक्रम में गोल्डन ऑवर की भी जानकारी दी गई जो दुर्घटना के बाद पहला 1 घंटा होता है, जिसमें समय पर इलाज से जान बचाई जा सकती है।
वहीं हिट एंड रन मुआवजा योजना के अंतर्गत घायल को ₹50 हज़ार और मृत्यु पर ₹2 लाख का मुआवजा मिलता है।

See also  थाना नवागढ़ पुलिस को पेट्रोलिंग में रात्रि गश्त के दौरान अलग-अलग जगहों से 08 जुआरियों को पकड़ने में मिली सफलता...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!