Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

गांवों में विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध – कमलेश जागड़े, खोखरा में नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन का सांसद ने किया लोकार्पण, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का किया गया भूमिपूजन…

जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम खोखरा में 19.38 लाख की लागत से नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण 7 जून शनिवार को मुख्य अतिथि जांजगीर-चाम्पा के सांसद श्रीमती कमलेश जांगडे कार्यक्रम की अध्यक्षता छग विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी एवं जनपद सदस्य श्रीमती शांति टाइगर के आतिथ्य में संपन्न हुआ। अतिथियों का स्वागत बाजे गाजे एवं भव्य आतिशबाजी के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य पंडित दुर्गेश महराज के मंत्रोचारण के साथ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की तेलचित्र पर पूजा अर्चना कर फीता काटकर नवनिर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि सांसद कमलेश जांगडे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खोखरा का ग्राम पंचायत भवन आज की आवश्यकता को देखते हुए सुसज्जित ढंग से बना है।भाजपा सरकार आम जनता की मांग के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गांवों में विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम की अध्यक्षता की आसंदी से पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि मां मनका दाई की पावन धरा में विकास की कोई कमी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यहां की बहुप्रतीक्षित पंचायत भवन की मांग को हमारे विष्णु देव की सरकार ने पूरा किया है। आज भव्य पंचायत भवन का लोकार्पण कर अभिभूत हूँ। कार्यक्रम को जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी ने भी संबोधित किया। अतिथियों द्वारा अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनुभव तिवारी ने किया।आभार प्रदर्शन सरपंच प्रतिनिधि अजय राठौर ने किया। इस अवसर पर विवेका गोपाल,नपा जांजगीर की अध्यक्ष रेखा देवा गढ़ेवाल, सरपंच श्रीमती दुर्गा अजय राठौर, उपसरपंच राजेश राठौर, सचिव मोहम्मद इम्तियाज अहमद, वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र तिवारी,मनोज राठौर,पुरुषोत्तम राठौर, हरीश राठौर, दुर्गेश राठौर, यशपाल राठौर, रामशंकर राठौर, धनेली सरपंच दिनेश राठौर, सेंदरी सरपंच विद्यानंद बंजारे, पुटपुरा सरपंच जितेंद्र राठौर, राजू कश्यप, राजाराम सिंहानी, भुवनेश्वर साहू सहित पंचगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन,बिहान समूह की महिलाएं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

See also  युवा भारत के सपनों को साकार करने वाला बजट :  अमर सुल्तानिया,  इनकम टैक्स में 12 लाख रूपए तक के छूट की कोई कल्पना नहीं कर सकता था, केन्द्र की भाजपा सरकार ने कर दिखाया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!