छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
सांसद ने ग्राम पंचायत भवन का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

जांजगीर-चांपा। जांजगीर के समीप ग्राम खोखरा के नव निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण एवं भूमि पूजन मुख्य अतिथि जांजगीर चाम्पा सांसद श्रीमती कमलेश जांगडे एवं अध्यक्षता पूर्व विधायक नारायण चंदेल द्वारा किया गया।
ग्राम के मुख्य पुजारी दुर्गेश महराज द्वारा मंत्रोचारण के साथ विधिवत पूजा कराते हुए लोकार्पण कराया गया। इस शुभ अवसर पर जांजगीर चाम्पा लोकसभा के सांसद कमलेश जांगडे ने नवनिर्मित भवन की तारीफ करते हुए कहा कि गांव के विकास के लिए सरपंच का भरपूर मदद करेंगे। उन्होंने नवनिर्वाचित सरपंच दुर्गा अजय राठौर की खुब तारीफ की, कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक नारायण चंदल ने भी नवनिर्मितभवन की तारीफ करते हुए कहा कि नवनिर्वाचित सरपंच को अब गांव में विकास की ओर ध्यान देने की जरूरत है और विकास के कार्यो में हमारी सरकार द्वारा भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यक्रम मंच में मुख्य अतिथि सांसद कमलेश जांगडे, अध्यक्षता नारायण चंदेल, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आंनद मिरी, जांजगीर नैला नपा अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढेवाल, जनपद सदस्य, सरंपच श्रीमती दुर्गा अजय राठौर, भाजपा नेता विवेका गोपाल, उप सरपंच राजेश राठौर, पंच दुर्गेश राठौर, पंचगण एवं गांव के गणमान्य नगरिक उपस्थित रहे।



