Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कमिश्नर डॉ संजय अलंग का बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) में अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में व्याख्यान….

कमिश्नर डॉ संजय अलंग का बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) में अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में व्याख्यान
 
    जांजगीर-चांपा। बिलासपुर संभाग के कमिश्नर डॉ संजय अलंग छत्तीसगढ़ के इतिहास और संस्कृति के विषय विशेषज्ञ के रूप में 10 जून को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में अपना व्याख्यान देंगे। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश हिन्दी, संस्थान एवं भारतीय दर्शन परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी में संजय अलंग का व्याख्यान छत्तीसगढ़ से संबंधित विषय पर है।
     डॉ संजय अलंग छत्तीसगढ़ पर गहन शोध परक कार्य और पुस्तकों के लिए स्थापित और प्रसिद्ध लेखक हैं। उनको छत्तीसगढ़ पर शोध के लिए केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय का सर्वश्रेष्ठ शोध लेखन का सर्वाेच्च सम्मान मिल चुका है। उन्हें छत्तीसगढ़  इतिहास और संस्कृति पुस्तक को एक लाख रुपये का सर्वश्रेष्ठ शोध लेखन का सर्वाेच्च सम्मान मिला था। छत्तीसगढ़ पर डॉ अलंग की दस से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इन पुस्तकों में छत्तीसगढ़ इतिहास और संस्कृति के अलावा छत्तीसगढ़ की रियासतें और ज़मींदारियाँ, छत्तीसगढ़ की जनजातियाँ और जातियाँ आदि जैसी कई सुविख्यात पुस्तकें सम्मिलित हैं। डॉ अलंग के तीन कविता संग्रह भी प्रकाशित हैं और उन्हें भी सम्मानित किया गया है। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में छत्तीसगढ़ पर शोध की प्रस्तुति अन्तर्राष्ट्रीय शोध प्रस्तुति से छत्तीसगढ़ पर शोध की ओर न सिर्फ़ ध्यान आकर्षित होगा अपितु अब तक किए गए शोध को बड़े फलक पर मान्यता मिलेगी। वे वर्तमान में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कमिश्नर हैं और अभी उनका स्थानांतरण संभागीय आयुक्त रायपुर के पद पर हुआ है।

See also  “लेट्स कोलैब छत्तीसगढ़” क्रिएटर्स मीट अप कार्यक्रम में क्रिएटर्स ने दिखाया जोश, सुशासन की स्थापना में सोशल मीडिया के बेहतर उपयोग पर चर्चा हेतु एक दिवसीय मीटअप का हुआ आयोजन, सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग और समाजिक पहलुओं पर एक्सपर्ट्स ने रखे अपने विचार, राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों ने क्रिएटर्स को किया संबोधित...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!