Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

“लेट्स कोलैब छत्तीसगढ़” क्रिएटर्स मीट अप कार्यक्रम में क्रिएटर्स ने दिखाया जोश, सुशासन की स्थापना में सोशल मीडिया के बेहतर उपयोग पर चर्चा हेतु एक दिवसीय मीटअप का हुआ आयोजन, सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग और समाजिक पहलुओं पर एक्सपर्ट्स ने रखे अपने विचार, राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों ने क्रिएटर्स को किया संबोधित…

रायपुर। राज्य शासन के “जनसंपर्क विभाग” द्वारा नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद भवन के ऑडिटोरियम में ‘लेट्स कोलैब छत्तीसगढ़’’ क्रिएटर्स मीट अप कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के जाने-माने सैकड़ों क्रिएटरों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनसंपर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव और आईएएस डॉ अय्याज फकीरभाई तंबोली ने किया। कार्यक्रम में 270 से अधिक क्रिएटरों ने भाग लिया। जनसंपर्क विभाग के द्वारा अलग-अलग कटेगरी में बेहतर कंटेंट के लिए 15 लोगों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हए जनसंपर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव ने कहा कि इस मीटअप का उदेश्य सरकार और नागरिकों के बीच एक सेतु बनाना है, खासतौर से क्रियेटिव लोगों के बीच। हम लोगों ने क्रिएटर मीट अप आयोजन इसलिए किया है क्योंकि आप लोगों की क्रिएटिविटी एक ऐसा माध्यम है जिससे आप आम आदमी तक और ऐसे इलाकों में जहां पर प्रशासन नहीं पहुंच पाते है। मीटअप में सुशासन की स्थापना में सोशल मीडिया का महत्व, नई सरकार से युवाओं की उम्मीदें, सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर राय शुमारी की गई।

See also  छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला, कई जिलों में बारिश के आसार

एक्सपर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सुरक्षा हेतु साझा किया अपना दृष्टिकोण, जागरुकता और बचाव के टिप्स

कार्यक्रम में आईएएस डॉ अय्याज फकीरभाई तंबोली ने शासन में सोशल मीडिया की भूमिका पर चर्चा की। इसी तरह आईपीएस अंकिता शर्मा ने सोशल मीडिया पर साइबर कानूनों के प्रभाव पर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि कभी भी किसी फर्जी वेबसाइट और ऐसे लोगों के बातों में न आए। अगर आपके साथ कोई फ्राड हो या कोई आपको किसी कारण से ब्लैकमेल करे तो घबराएं नहीं बल्कि पुलिस से संपर्क करें। अगर आपके साथ किसी ने धोखे से पैसा ले लिया हो या कोई फ्राड हो गया हो तो जल्दी से जल्दी भारत सरकार द्वारा संचालित टोल फ्री नंबर पर अपनी समस्या बता सकते हैं। अपने मोबाइल को लॉक रखे और एप को भी लॉक रखें, जिससे आपकी निजी जानकारी, पिक्स या कोई डाटा चोरी न कर पाए। कार्यक्रम में आईपीएस संतोष सिंह ने प्रभावी पुलिसिंग में सोशल मीडिया के प्रभाव पर अपनी राय रखी इसी तरह एएसपी पिताम्बर पटेल ने नए साइबर सुरक्षा के नियमो पर क्रिएटर्स को संबोधित किया। कार्यक्रम में पैनल डिस्क्सन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से आदर्श मिश्रा, हीना शेख, कृती शर्मा, मिनेंद्र चंद्राकर, रवींद्र सिंग उपस्थित थे।

See also  पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी के सपनों को मिले पंख, पढ़ाई के साथ मिला रोजगार

“क्रिएटर्स आफ द ईयर” का मिला सम्मान

Advertisment

कार्यक्रम में हिमांशु यादव को Solo Influencer (Male), काजल श्रीवास को Solo Influencer (Female), अमलेश नागेश को Entertainment, आरु साहू को Entertainment (Music) अभिनव भूमरकर को Fashion & Lifestyle, वेदांशी नीतीश बंजारी को Recipe Curator(Food Blogger), भोज राज को Food Blogger, मानस पटनायक को Education, राहुल देवांगन को Tourism, गीतेश देशमुख को Infotainment, प्रमोद साहू को Art & DIYs, रवि साहू को Culture, पुष्कर साहू एवं तुषार सोलंकी को Rising Music Star, रेणुका सिंह को Emerging Story Tellers की कैटेगरी में क्रिएटर ऑफ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!