Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दिल्ली से उड़ने वालों के लिए बुरी खबर! 90 दिन तक रोज कैंसिल होंगी 100 से ज्यादा फ्लाइट्स

मुंबई : अगर आप भी आने वाले कुछ महीनों में दिल्ली एयरपोर्ट से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल, दिल्ली एयरपोर्ट का एक महत्वपूर्ण रनवे 10/28 15 जून से 15 सितंबर 2025 तक अपग्रेडेशन के लिए अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है. इस फैसले से जहां कुछ उड़ानें प्रभावित होंगी, वहीं आने वाले समय, खासकर कोहरे के मौसम में यात्रियों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा.

क्या हो रहा है अपग्रेड?
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के सीईओ विदेह जयपुरियार ने जानकारी दी कि रनवे 10/28 पर दो बड़े तकनीकी सुधार किए जा रहे हैं:

See also  Big Breaking - आचार संहिता लगने से पहले राज्य सरकार का बड़ा फैसला, 63 अधिकारी हुए इधर से उधर, देखिए आपके जिले के अधिकारियों को लिस्ट...

इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) को अपग्रेड किया जा रहा है ताकि लैंडिंग और टेक-ऑफ की प्रक्रिया ज्यादा सटीक और सुरक्षित हो सके. 2. CAT-3B सिस्टम को अब रनवे के 10 वाले हिस्से पर भी लगाया जा रहा है. यह सिस्टम कम विजिबिलिटी, खासकर फॉग के समय, विमानों की सुरक्षित लैंडिंग में मदद करता है. अभी तक यह सुविधा केवल एक दिशा में थी.
फ्लाइट्स पर क्या होगा असर?
इस रनवे बंदी से दिल्ली एयरपोर्ट की कुल उड़ानों पर करीब 7% असर पड़ेगा. अपग्रेडेशन के काम के चलते 43 आने और 43 जाने वाली फ्लाइट्स के शेड्यूल बदले गए हैं. वहीं 114 आने-जाने वाली फ्लाइट्स डेली कैंसिल रहेंगी.हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह प्रभाव सामान्य दिनों में होने वाली 35% शेड्यूल वैरिएशन के बराबर ही है और यात्रियों को एडवांस में ही इसकी जानकारी दे दी गई है.

See also  खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग के लिए अखबार का न करें इस्तेमाल, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य कारोबारियों और लोगों से की अपील,अखबार की छपाई में उपयोग होने वाली स्याही में होते हैं कई खतरनाक रसायन व रंजक, ये मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक...

लंबे समय में मिलेगा फायदा
रनवे अपग्रेडेशन के पीछे DIAL की बड़ी सोच है आने वाले वर्षों में बदलते मौसम, खासकर सर्दियों के घने कोहरे, से निपटने की तैयारी. सीईओ के अनुसार, मौसम की भविष्यवाणी के लिए एक्सपर्ट एजेंसियों की मदद ली गई है ताकि एयरपोर्ट भविष्य की जरूरतों के हिसाब से खुद को बेहतर बना सके. भले ही आने वाले तीन महीनों तक यात्रियों को कुछ असुविधा हो, लेकिन रनवे 10/28 की तकनीकी उन्नति से फॉग सीजन में उड़ानों के रद्द होने और देरी की समस्याएं काफी हद तक कम हो जाएंगी.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!