Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

लिवर में फैट जमना शुरू होने के बाद किन बीमारियों का खतरा रहता है?

लिवर हमारे पूरे शरीर का मैनेजमेंट संभालता है. इसे स्वस्थ ही रखना चाहिए. लिवर में संक्रमण होने पर कई तरह बीमारियां होने का खतरा रहता है. इसमें होने वाली बीमारी का प्रभाव पूरे शरीर पर पड़ता है. इन दिनों बदली जीवनशैली और खानपान के कारण लिवर पर फैट जमने की समस्या सबसे ज्यादा हो रही है. शुरुआत में तो इसका पता नहीं चलता है, लेकिन बाद में यह गंभीर रूप ले सकता है. लिवर पर फैट जमने से किन बीमारियों का खतरा रहता है. इस बारे में जानते हैं,

लिवर पर फैट जमना शुरू होते ही अलर्ट हो जाना चाहिए. विशेष रूप से यदि आप शराब का नियमित सेवन करते हैं और अधिक फैट वाला या ज्यादा नॉन वेज खाते हैं तो लिवर पर फैट जमने का रिस्क होता है. ऐसे में आपको नियमित रूप से लिवर की जांच करवानी चाहिए. यदि लिवर पर फैट जमना शुरू होने की जानकारी होती है तो तुरंत इस पर कंट्रोल करना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेकर इलाज शुरू कराएं.

See also  बेजुबान जानवर के साथ क्रूरतापूर्वक लाठी से पीट पीटकर उतारा मौत की घाट...

फैटी लिवर कई बीमारियों का कारण बनता है
दिल्ली के लेडी हार्डिंग अस्पताल में मेडिसिन विभाग में डॉ. एलएच घोटेकर बताते हैं कि लिवर पर फैट बढ़ने से कई तरह की गंभीर बीमारियां होने का खतरा रहता है. इससे लिवर सिरोसिस भी हो सकता है. लिवर सिरोसिस में सूजन और लिवर पर निशान पड़ जाते हैं, यह धीरे-धीरे लिवर के टिश्यू को नष्ट कर देते हैं, जिससे लिवर सिरोसिस हो जाता है. इसके अलावा फैटी लिवर लिवर कैंसर का भी कारण बनता है. लिवर में फैट जमने से लिवर की सेल्स क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, जिससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. इससे लिवर फेलियर का भी खतरा रहता है. फैटी लिवर के कारण हृदय रोग भी हो सकता है. इसके अलावा डायबिटीज भी हो सकती है.

See also  सुगम ऐप: संपत्ति संबंधी धोखाधड़ी रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम, छत्तीसगढ़ में पंजीयन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने सुगम ऐप की नई सुविधा...

लिवर में फैट जमने से कैसे करें बचाव
लिवर को फैटी होने से बचाने के लिए आपको हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाना चाहिए. खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए. खासतौर पर बढ़ती उम्र में. लिवर की लगातार निगरानी से आपको लिवर पर फैट जमने का शुरुआत में ही पता चल सकेगा. जिसके बाद शुरुआत में ही उसका इलाज किया जा सकता है. लिवर पर जमे फैट को कम या खत्म करके आप गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से खुद को बचा सकते हैं.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!