Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शराब के नशे में वाहन चलाने वालो की खैर नहीं : टीआई वैष्णव, नवपदस्थ थाना प्रभारी ने चार्ज लेते ही शराबी वाहन चालकों को पर की तबाड़तोड़ करवाई…

जांजगीर-नवागढ़। जिला के पुलिसिंग व्यवस्था में कसावट लाने के लिए जिले के पुलिस अधीक्षक विजय पांडे ने आधा दर्जन थाना प्रभारी को फेर बदल की है। नवागढ़ थाना प्रभारी पारस पटेल को एसपी ने तबादला कर दिया है। उनकी जगह अशोक वैष्णव को नवागढ़ थाना प्रभारी बनाया गया है। अशोक वैष्णव ने ज्वाइन करते ही अलर्ट मोड में नजर आ रहे है। उन्होंने आते ही यातायात व्यवस्था दुरूस्थ करने की बीड़ा उठाई है। उन्होंने आते ही यातायात व्यवस्था को दुरूस्थ करते हुए कई वाहन चालकों के खिलाफ मोटरवीकल एक्ट की कार्रवाई करते हुए कई वाहनों पर कार्रवाई की है। पहली बार पकडे जाने पर कड़े फटकार लगाकर चेतावनी भी दी, उन्होंने शराब पीकर वाहन चलाने वालों को ज्यादा फोकस करते हुए ब्रीथ एनालाइजर का स्तेमाल करने की बात कही है। ताकि कोई भी शराब पीकर वाहन चलाया तो पकड़ा जाएगा। अशोक वैष्णव ने कहा कि रात्रिगश्त के लिए सभी आरक्षकों को लगाया जाएगा। ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने कहा कि लोगों को अब सतर्क होकर चलना होगा। क्योंकि क्षेत्र में अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होते रहती है। इसके चलते लॉ-एंड- आर्डर की स्थिति निर्मित होती है। ऐसी नौबत आए ही नहीं जिसे देखते हुए थाना क्षेत्र के सड़कों में स्टॉपर लगाकर आवागमन व्यवस्थित किया जाएगा।

See also  अयोध्या दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पेड़ से टकराई, तीन महिलाओं की मौत

थाना स्टॉफ एवं क्षेत्र के लोगो ने किया स्वागत
थाना प्रभारी अशोक वैष्णव के ज्वाइनिंग के बाद थाना स्टॉफ एएसआई, भुनेश्वर राठौर, सुरेंद्र कश्यप, प्रधान आरक्षक प्रेमलाल दिवाकर, मथुरा केशी, चंद्रकांत कश्यप, चंद्रशेखर पटेल, आरक्षक अमन राजपूत, राजू कश्यप, बलराम यादव, भुनेश्वर पटेल, रामसरकार कश्यप, रामदेव साहू, रमेश भारद्वाज, श्याम शांते, संजय टंडन, सौरभ तिवारी, शुभम केशरवानी, प्रमोद साहू, राजेश यादव, दीपक साहू, किशोर उपाध्याय,साई सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत करते हुए बुके भेंट की।
——————-

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!