Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS:असामाजिक तत्वों ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर डाली जूतों की माला ग्रामीणों में आक्रोश…

खैरागढ़। खैरागढ़ जिले के ग्राम अवेली में गुरुवार देर रात एक बेहद निंदनीय और शर्मनाक घटना सामने आई। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने जूतों की माला पहना दी, जिससे पूरे गांव में आक्रोश फैल गया।जानकारी के अनुसार, गांव में आयोजित रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता रात करीब 1:30 बजे तक चली थी। आशंका जताई जा रही है कि उसी दौरान या प्रतियोगिता के तुरंत बाद करीब 2 बजे के आसपास इस कृत्य को अंजाम दिया गया। ग्रामीणों ने जब प्रतिमा की यह अपमानजनक स्थिति देखी, तो तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से जूतों की माला हटाई। इसके बाद मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद से ग्रामीणों में गहरा रोष है और लोगों ने इस तरह के कृत्य को सिर्फ मूर्ति नहीं, बल्कि पूरे देश का अपमान बताया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। यह घटना सिर्फ एक मूर्ति का अपमान नहीं, बल्कि लोकतंत्र और मर्यादा के प्रतीक एक महान नेता के प्रति असम्मान का उदाहरण है, जिसे समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

See also  छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, बताया जा रहा है की ठेकेदार द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरने की वजह से एक मासूम बच्चे की जान चली गई...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!