Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

वन मंत्री अकबर ने पांच विपत्तिग्रस्त परिवारों को 20 लाख रूपए का चेक वितरित किया….

वन मंत्री अकबर ने पांच विपत्तिग्रस्त परिवारों को 20 लाख रूपए का चेक वितरित किया

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा विधायक कवर्धा मोहम्मद अकबर ने अपने कबीरधाम जिले में प्रवास के दौरान पांच विपत्तिग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए कुल 20 लाख रूपए के चेक का वितरण किया।

मंत्री अकबर द्वारा इनमें आरबीसी-6-4 के तहत विकासखंड बोड़ला के ग्राम जीताटोला के कचरा बाई, ग्राम धनडबरा के गुनती बैगा, ग्राम थुहापानी के सरजु तथा ग्राम मानिकपुर के परदेशी और ग्राम गंडईखुर्द के जेठिया बाई को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी-6-4) के तहत 4-4 लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया। वन मंत्री ने चेक वितरण करते हुए विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों से कहा कि वह इस चेक को बैंक में जमा कर राशि प्राप्त कर सकते हैं। चेक वितरण करते समय मंत्री अकबर ने परिजनों से भेंट भी की और अपनी संवेदना प्रकट की।

See also  थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम भड़ेसर में जुआ खेलने वाले 14 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!