Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Breaking jashpur पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया आरोपी , 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड ,पढिये पूरी खबर ,जानिए पूरा मामला

जशपुर। बड़ी खबर जशपुर से आ रही है।खबर है कि पुलिस अभिरक्षा से एक आरोपी फरार हो गया और ड्यूटी में लापरवाही वरतने वाले 5 पुलिसकर्मियों को एसएसपी शशिमोहन सिंह ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

जशपुर में पांच पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज गिरी है। SSP ने ड्यूटी के प्रति गंभीर लापरवाही बरतने वाले 05 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। मुल्जिम पेशी से वापसी के दौरान सतर्क नहीं रहने के चलते इनकी अभिरक्षा से एक मुल्जिम फरार हो गया है।

इनको किया गया सस्पेंड

नाम पुलिसकर्मी जिनको किया गया सस्पैंड:-1. प्रधान आरक्षक 97 सुनसाय एक्का।

2. आरक्षक 481 लव कुश पैंकरा।

Advertisment

3. आरक्षक 559 जनक साय।

See also  निजी विद्यालय संघ ने मांगो को लेकर आंदोलन का लिया निर्णय...

4. आरक्षक 281 डायमंड तिग्गा।

5. आरक्षक 205 पुतूरु राम।

दिनांक 02.06.2025 को जिला जेल जशपुर में निरुद्ध धारा 296,115(2),118,64 व 62 बीएनएस का मुल्जिम रितेश प्रताप सिंह पिता संजीव सिंह राजपूत , उम्र 24 वर्ष, निवासी डुगडुगिया कुनकुरी, जो कि पूर्व में एक नाबालिक लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण के मामले के जेल जा चुका था, और जेल से छूटने के बाद पुनः उक्त लड़की से शादी की बात को लेकर मारपीट करने पर, लड़की की शिकायत पर पुलिस के द्वारा संबंधित धाराओं में कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया था,को जिला जेल जशपुर से 06 अन्य मुलजिमों के साथ शासकीय वाहन से पेशी हेतु कुनकुरी न्यायालय में ले जाया गया था। पेशी पश्चात वापसी के वक्त रात्रि 19.45 बजे लोरो घाट के पास मुल्जिम रितेश प्रताप सिंह, हथकड़ी जंजीर को हाथ से निकाल कर, चलती गाड़ी में पुलिस को चकमा देते हुए कूद कर फरार हो हो गया, जो कि ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों के द्वारा कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही को दर्शाता है।

See also  GST Reform : 22 सितंबर से सस्ता होगा बाजार, जीएसटी रिफॉर्म का तोहफा, कई सामानों पर ‘0’ टैक्स

उक्त गंभीर लापरवाही बरतने पर ड्यूटी में तैनात पांच पुलिसकर्मियों क्रमशः 1. प्रधान आरक्षक 97 सुनसाय एक्का।

2. आरक्षक 481 लव कुश पैंकरा।3. आरक्षक 559 जनक साय।

4. आरक्षक 281 डायमंड तिग्गा।

5. आरक्षक 205 पुतूरु राम। को SSP जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के द्वारा निलंबित कर रक्षित केन्द्र जशपुर संबद्ध किया गया है, निलंबन के दौरान नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। निलंबित कर्मचारियों के विरूद्ध प्राथमिक जाॅंच हेतु एसडीओपी जशपुर श्री चंद्रशेखर परमा को सौंपा गया है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि कुनकुरी से मुलजिम पेशी के दौरान लौटते वक्त एक मुलजिम पुलिस की अभिरक्षा से फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है, अपने ड्युटी के दौरान घोर लापरवाही बरतने पर पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है, उनके विरुद्ध विभागीय जांच बैठाया जाएगा ।

See also  पॉवर कंपनी में 429 इंजीनियरों की होगी सीधी भर्ती...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!