CG SET Result 2024-25: अलग-अलग विषयों में तीन सगे भाइयों ने हासिल किया SET पात्रता

जांजगीर चांपा। CG SET Result 2024-25 : जिले के पामगढ- ग्राम- जोरैला (भिलौनी) निवासी गिरजा सिंह मल्होत्रा के तीनों पुत्रों सी.जी. गवर्नमेंट जॉब इनफार्मेशन ग्रुप पामगढ के संस्थापक बल्ला सिंह मल्होत्रा, अरविन्द मल्होत्रा और मिलाप सिंह मल्होत्रा को छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा उच्च शिक्षा संचालनालय के प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET 2024) का आयोजन 21 जुलाई 2024 को कुल 19 विषयों में हुआ जिसका परीक्षा परिणाम दिनांक 03 जून 2025 को जारी किया गया जिसमें तीनों भाइयों ने बहुत ही अच्छे अंकों के साथ शानदार सफलता अर्जित किए हैं।
विदित हो कि बल्ला सिंह मल्होत्रा वर्तमान में छत्तीसगढ़ वेयर हाउस कार्पोरेशन डभरा में शाखा प्रबंधक के पद पर पदस्थ हैं, जोकि हिंदी विषय लेकर 2 बार सेट, 3 बार नेट और 1 बार जे आर फ कि स्कालरशीप की पात्रता अर्जित कियें है।
अरविन्द मल्होत्रा वर्तमान में जिला अस्पताल जांजगीर में मेडिकल लैब टेक्नोलाजिस्ट के पद पर पदस्थ हैं जो कि इतिहास विषय से 1बार सेट, 2 बार नेट के साथ प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया में साक्षात्कार तक पहले से ही पहुंच चुके हैं।
मिलाप सिंह मल्होत्रा वर्तमान में सेजेस हसौद जिला सक्ती में व्याख्याता संस्कृत के पद पर पदस्थ हैं जो कि अपने पहले प्रयास में ही सेट कि पात्रता संस्कृत विषय में ओवर ऑल रैंक 24 और कैटेगरी रैंक 2 के साथ शानदार सफलता अर्जित किए हैं इस सफलता का श्रेय ये अपने पिता जी को देतें हैं उक्त तीनों भाई पहले से ही प्रतिभावान छात्र रहे और निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते रहें हैं जिनमें से प्रमुख हैं सी.जी. गवर्नमेंट जॉब इनफार्मेशन ग्रुप पामगढ के बैनर तले लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का कार्य, जगह जगह जाकर खुले मंच से कैरियर मार्गदर्शन देने का कार्य करते रहें हैं जिसके फलस्वरूप क्षेत्र के युवाओं का बहुत से विभाग से चयन हुआ हैं। तीनों भाइयों कि इस सफलता से क्षेत्र में प्रसन्नता का माहौल है।



