Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

चोरनई नदी में तैरता मिला महिला का शव, संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी

कोरबा। जिले के मोगरी थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 2 जून को चोरनई नदी के तट पर 40 वर्षीय ब्रीजो बाई का शव तैरता हुआ मिला। महिला अपने पति सुमार सिंह मंझवार के साथ बीते दो महीनों से चोरनई नदी के डूबान क्षेत्र में झोपड़ी बनाकर निवास कर रही थी।

बताया गया है कि रविवार सुबह सुमार सिंह चावल लेने लेमरू गया था और शाम हो जाने के कारण वह वापस नहीं लौट पाया। जब वह सोमवार दोपहर झोपड़ी लौटा, तो उसकी पत्नी वहां मौजूद नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद उसका शव नदी में तैरता मिला।

See also  नालसा की योजना के तहत् जागृति, डॉन, स्पीक - अप और संवाद इकाइयों का गठन, नशा मुक्ति और विधि जागरूकता पर जोर

घटना की सूचना मिलने पर मोगरा चौकी प्रभारी मंगतु राम मरकाम ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। घटनास्थल दुर्गम क्षेत्र में होने के कारण टीम को वहां तक पहुंचने के लिए करीब 5 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा और नदी पार करने के लिए डोंगी (नाव) का सहारा लेना पड़ा।

शव के प्रारंभिक परीक्षण में किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतका कभी-कभार शराब का सेवन करती थी, जिससे संदेह जताया जा रहा है कि नशे की हालत में महिला की मौत हो सकती है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!