Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

समोसा बना काल: मासूम का अपहरण, जंगल में छोड़ गया दरिंदा; 7 घंटे में पकड़ा गया आरोपी

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB), छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में रविवार शाम को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 6 साल की बच्ची को समोसा खिलाने के बहाने अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बच्ची को करीब 7 घंटे बाद सकुशल बरामद कर लिया गया, और आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया गया है। अपहरण का खौफनाक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना मनेंद्रगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव की है। रविवार शाम को बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ घर के बाहर मैदान में खेल रही थी। इसी दौरान बलरामपुर जिले के चांदो निवासी जनक राजा (30) नामक एक युवक साइकिल से वहां पहुंचा। उसने मासूम को समोसे का लालच दिया और उसे अपने कंधे पर बैठाकर वहां से ले गया।

See also  कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक, धान खरीदी पर चौकस निगरानी नोडल अधिकारियों को सख्त निर्देश, कोचियों-बिचौलियों पर सख्त करे कार्यवाही...

सीसीटीवी से खुली पोल, युवक की पहचान हुई जब बच्ची देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। फुटेज खंगालने पर पता चला कि एक साइकिल सवार युवक बच्ची को अपने साथ ले जा रहा था। युवक ने अपनी साइकिल घटनास्थल पर ही छोड़ दी थी, जिससे उसकी पहचान में मदद मिली।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!