Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जिस खिलाड़ी को किया गया था बाहर, उसी ने मुंबई इंडियंस की किस्मत पलट दी छिपा रुस्तम बना मैच विजेता

Punjab Kings vs Mumbai Indians IPL Qualifier 2 में मुंबई इंडियंस का इस सीजन का सफर समाप्त हो गया। शुरूआत में टीम अंक तालिका में नौवें नंबर पर थी और पांच मैचों में केवल एक जीत हासिल कर पाई थी। लेकिन बाद में टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार जीत दर्ज की और प्लेऑफ में चौथे स्थान पर क्वालीफाई किया। एलिमिनेटर में मुंबई ने गुजरात टाइटंस को हराया, लेकिन क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स ने उनकी जीत की उम्मीदों पर विराम लगा दिया। खास बात यह रही कि मुंबई इंडियंस ने जिस खिलाड़ी को अपनी टीम से बाहर किया था, वही खिलाड़ी पंजाब किंग्स के लिए मुंबई के खिलाफ हार का प्रमुख कारण बन गया।

See also  कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में ज्ञानभारतम् पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

नेहाल वढेरा ने 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था। उस साल उन्होंने 14 मैच खेले और 241 रन बनाए, औसत 26.77 का रहा। 2024 में भी टीम ने उन्हें रिटेन किया, लेकिन वह केवल छह मैचों में 109 रन ही बना सके। इसके बाद मुंबई ने उन्हें रिलीज कर दिया। इस साल पंजाब किंग्स ने नेहाल को अपनी टीम में शामिल किया, जहां उन्होंने 15 मैचों में 704 रन बनाए, औसत 27.07 का रहा।

क्वालीफायर 2 में मुंबई के खिलाफ नेहाल ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। नंबर पांच पर आए नेहाल ने 29 गेंदों में 48 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे। उनकी पारी ने पंजाब को जीत की ओर बढ़ाया। मैच के बाद नेहाल ने कहा कि मुंबई इंडियंस में दो साल खेलने के दौरान उन्हें टीम की रणनीतियों और परिस्थितियों की अच्छी समझ हो गई है। उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर की भी तारीफ की और कहा कि श्रेयस एक बेहतरीन चेज मास्टर हैं। नेहाल ने उम्मीद जताई कि वे इस लय को बनाए रखेंगे और आगामी मैचों में भी सफलता हासिल करेंगे।

See also  मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, संसद में सियासी घमासान

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!