Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raigarh News: ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, ठेका कर्मचारी की दर्दनाक मौत, एक घायल

रायगढ़। सरहदी ओड़िशा बॉर्डर के रेंगालपाली बेरियर के पास ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत होने से जिंदल के ठेका कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, मृतक के जख्मी साथी का मेकाहारा में इलाज चल रहा है।

हादसे की विवेचना कर रहे जूटमिल थाने के प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी ने बताया कि बीते 1 जून की रात तकरीबन साढ़े 9 बजे ओड़िशा रोड स्थित रेंगालपाली बेरियर के समीप उस समय हड़कम्प मच गया, जब अपेक्षाकृत तेज और लापरवाही पूर्वक रफ्तार से आ रहे ट्रक (क्रमांक -सीजी 04 जेबी 7701) ने मोटर सायकिल (क्रमांक – सीजी 11 ए एन 5927) सवार दो युवकों को इस कदर अपनी चपेट में लिया कि दुपहिया वाहन के क्षतिग्रस्त होने के साथ उसमें सवार दोनों युवक घायल हालत में असहाय पड़ गए। आसपास के लोगों ने आहतों की गंभीरता को भांप नजदीकी थाने को सूचित करते हुए मदद की गुहार लगाई। कुछ ही देर में पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर पूछताछ की तो जख्मियों की पहचान हुई।

See also  liquor Scam : सौम्या चौरसिया की बढ़ीं मुश्किलें, ED के बाद EOW की गिरफ्तारी की आशंका, हाईकोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत याचिका

बताया जाता है कि सीमावर्ती ओड़िशा के रेंगाली थाना अंतर्गत ग्राम आमापाली निवासी चंदन देहरी पिता उसत राम देहरी (26 वर्ष) झारसुगुड़ा में जिंदल हासको कंपनी में ठेकेदार के मातहत ग्रेंडर का काम करता था। गत 31 को रेंगाली के एक परिवार में शादी कार्यक्रम होने पर चंदन अपने साथी सुधांशु देहरी को लेकर मोटर सायकिल से गया था। वैवाहिक समारोह से वापसी के दौरान चंदन व सुधांशु बाइक से बड़मुड़ा होते रेंगालपाली बेरियर के पास पहुंचे ही थे कि काल रूपी ट्रक ने उनको ठोक दिया। इस दुर्घटना में चंदन के सिर के पीछे और शरीर के अंदरूनी भागों में गंभीर चोटें आने पर मौके पर ही उसके प्राण पखेरू उड़ गए तो सुधांशु भी चोटिल हुआ। रात को ही एम्बुलेंस से दोनों को जब रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया तो डॉक्टर्स ने प्राथमिक जांच में ही चंदन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल सुधांशु का उपचार जारी है।

See also  प्राण घातक हमला करने वाले लंबे समय से फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही...

बहरहाल, मृतक के भाई कुंदन देहरी की सूचना पर जिला चिकित्सालय में आज पोस्टमार्टम कराने वाली पुलिस अब आरोपी ट्रक चालक को कानूनी पचड़े में फंसाने के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!