Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IPL 2025 फाइनल से पहले हेनरिक क्लासेन ने लिया संन्यास, अचानक रिटायरमेंट लेकर चौंकाया

Heinrich Klaasen Retirement: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है. उन्होंने कहा कि देश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए सबसे बड़े सम्मान की बात रही और संन्यास का फैसला उनके लिए बहुत कठिन रहा. क्लासेन ने एक वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका के लिए पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था. उन्होंने अपने पूरे इंटरनेशनल करियर में 3,245 रन बनाए.

हेनरिक क्लासेन ने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार संग तस्वीर शेयर की है, जिसके माध्यम से उन्होंने फैसला सुनाया कि वो क्रिकेट से दूर जा रहे हैं. उन्होंने कहा, “देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गौरव का विषय रहा, मैं बचपन से यही सपना देखा करता था.” क्लासेन ने यह भी कहा कि इस शानदार क्रिकेट करियर में उन्हें ऐसे लोग भी मिले, जिनके साथ से उनका जीवन ही बदल गया.

See also  CG ब्रेकिंग : विशाखापट्टनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस से टकराई युवती, मौके पर ही मौत

हेनरिक क्लासेन ने रिटायरमेंट का कारण बताते हुए कहा कि, “मैं अब उम्मीद कर रहा हूं कि परिवार के साथ ज्यादा समय बिता पाऊंगा क्योंकि रिटायरमेंट के बाद मैं ऐसा कर पाऊंगा.” क्लासेन ने उन सभी लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें क्रिकेट में इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की है.

पिछले साल ली थी टेस्ट रिटायरमेंट
हेनरिक क्लासेन ने पिछले साल जनवरी में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. उन्होंने अपने रेड-बॉल करियर में सिर्फ 4 मैच खेले जिनमें वो केवल 104 रन बना पाए. अब उन्होंने ODI और टी20 फॉर्मेट को भी अलविदा कह दिया है. अपने 60 वनडे मैचों के करियर में उन्होंने 2,141 रन बनाए जिनमें 4 शतक और 11 फिफ्टी शामिल रहीं. उन्हें टी20 में अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए पहचान बनाई, जहां दक्षिण अफ्रीका के लिए 58 मैचों में उन्होंने 1,000 रन बनाए.

See also  छत्तीसगढ़ में गुपचुप वाले ने पापड़ी देने में की देरी, दो लोगों ने चाकू से किया हमला, दोनों फरार, तलाश जारी…

हेनरिक क्लासेन ने अभी तक अपना आखिरी मैच IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला. अपने आखिरी मुकाबले में उन्होंने KKR के खिलाफ नाबाद 105 रनों की शतकीय पारी खेली थी. वहीं दक्षिण अफ्रीका के लिए आखिरी मैच मार्च 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!