Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बाइक चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। बाइक चोरी करने वाले 02 आरोपियों को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

प्रार्थी दादूराम निवासी ग्राम भैंसतरा दिनांक 31.05.25 को अपनी बाइक हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी-11-सीके 4732 से खेत तरफ गया था। जिसे खेत के सामने मेन रोड में खडा किया था। कुछ देर बाद आया तो देखा की बाइक को कोई अज्ञात चोर, चोरी कर ले गया है जिसकी रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 227/25 धारा 303(2) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया।

चोरी जैसे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना बलौदा पुलिस को जरिये मुखबिर से सूचना मिला की जिस स्थान से बाइक चोरी हुआ है वहां दो लडके को घुमते देखा गया है। जिसकी पहचान कर संदेही संजू कश्यप की पतासाजी कर तलब कर थाना लाया गया जिससे चोरी गये मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो घटना दिनांक को अपने भाई सुनील कश्यप के साथ मिलकर बाइक को चोरी कर ले जाना बताया जिसे समक्ष गवाहन जप्त किया जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 01.06.2025 को न्यायिक रिमांड भेजा गया है।

See also  CG NEWS : शहीद आकाश राव का पार्थिव शरीर घर लाया गया, तिरंगे में लिपटे पति को गले लगाकर रोती रही पत्नी

आरोपी का नाम

01. संजू कश्यप उम्र 23 वर्ष ग्राम पचरी थाना अकलतरा
02. सुनील कश्यप उम्र 20 वर्ष ग्राम पचरी थाना अकलतराजिला जांजगीर चांपा

Advertisment

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी बलौदा, प्र0आर0 गजाधर पाटनवार, प्र0आर0 मुकेश यादव एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!