Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर चांपा: 27 लाख रुपये की चोरी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जांजगीर चांपा पुलिस ने अंतरजिला समन्वय के माध्यम से एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रायपुर की एक कपड़ा दुकान से 27 लाख रुपये की चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विजय कश्यप निवासी मल्दा थाना हसौद जिला सक्ती के रूप में हुई है।

आरोपी विजय कश्यप पूर्व में रायपुर के माना क्षेत्र के गुरमुख आहूजा के यहां ड्राइवर का काम करता था। उसे कपड़े की दुकान के दराज में नगदी रकम की जानकारी थी। इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने 27 लाख रुपये की चोरी की और मौके से फरार हो गया।

See also  छत्तीसगढ़ में फिशरीज के नये युग की शुरूआत, हसदेव डुबान में बनेगा पहला एक्वा पार्क...

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) को इस मामले की सूचना मिलने पर उन्होंने तुरंत जांजगीर जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को आरोपी को पकड़ने के लिए अलर्ट किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के निर्देशन में थाना प्रभारी बिर्रा उप निरीक्षक कृष्णपाल सिंह ने अपनी टीम के साथ आरोपी के निवास स्थान ग्राम मलदा में दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के कब्जे से 500, 200 और 100 रुपये के बंडल बरामद किए गए हैं।

Advertisment

चूंकि आरोपी थाना हसौद जिला शक्ति क्षेत्र का निवासी है, इसलिए बिर्रा पुलिस ने उसे हसौद पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद हसौद पुलिस ने आरोपी को रायपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

See also  Jashpur News: चोरी के पैसों से दोस्तों को पिलाई महंगी-महंगी शराब, कियोस्क सेंटर संचालक के घर से एक लाख 20 हजार की चोरी, ऐसे खुला राज…जानें क्या पूरी स्टोरी…

जांजगीर चांपा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!