Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING NEWS:बड़ी खबर शराब पीने की बात को लेकर दो दोस्तों के बीच झगड़ा ,पीट-पीटकर हत्या…

महासमुंद। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बसना थाना क्षेत्र के भंवरचूवा गांव में शराब पीने की बात को लेकर दो दोस्तों के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ा कि एक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय महेश यादव और गंगाधर यादव के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। गुस्से में आए गंगाधर ने डंडे से महेश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही महेश की मौत हो गई। इस घटना में बीच-बचाव करने आए महेश के बेटे नंदलाल यादव को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

See also  सुशासन तिहार: कलेक्टर आकाश छिकारा ने आवेदनों के निराकरण की समीक्षा की...

घटना की सूचना मिलते ही बसना थाना प्रभारी और सरायपाली एसडीओपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी गंगाधर यादव को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!