Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

विशेष अभियान में जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 80 फरार वारंटियों को किया गया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, शांति बनाए रखने के उद्देश्य से फरार स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों के विरुद्ध विशेष धरपकड़ अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में अति. पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल नेतृत्व में तथा, डीएसपी जितेन्द्र खुंटे, डीएसपी कविता ठाकुर, एसडीओपी यदुमणि सिदार के पर्यवेक्षण में थाना/चौकियों में फरार स्थायी/ गिरफतारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु अलग-अलग टीम गठित किया जाकर विशेष अभियान चलाया गया।
 जिसमें थाना जांजगीर: 13 गिरफ्तारी वारंट, 04 स्थायी वारंट, चौकी नैला 04 गिरफ्तारी वारंट, 03 स्थायी वारंट, थाना अकलतरा 13, गिरफ्तारी वारंट, 01 स्थायी वारंट, थाना चाम्पा 16 गिरफ्तारी वारंट, 05 स्थायी वारंट, थाना नवागढ़ 01 गिरफ्तारी वारंट, थाना बलौदा: 01 गिरफ्तारी वारंट, थाना पामगढ़ 02 गिरफ्तारी वारंट, 05 स्थायी वारंट, थाना शिवरीनारायण 02 स्थायी वारंट, थाना बिर्रा 01 गिरफ्तारी वारंट, थाना बम्हनीडीह 02 गिरफ्तारी वारंट, 02 स्नल सारागांव 05 गिरफ्तारी वारंट कुल मिलाकर जिलेभर से 80 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप द्वारा सभी वारंटियों को सुधरने हेतु चेतावनी देते हुए कहा गया कि भविष्य में पुनः अपराध करते पाए गए तो कठोर कार्यवाही की जाएगी।
 एवं अभियान के अगले चरण में सभी ऐसे लोग जिनके विरुद्ध माननीय न्यायालयों द्वारा समंस नोटिस जारी किए गए है एवं ऐसे आरोपी जो जमानत पर है पेशी तिथि में स्वयं न्यायालय के समक्ष उपस्थित हो जाएं अन्यथा जमानत निरस्त कराने की कार्यवाही भी की जाएगी।
 जांजगीर-चाम्पा पुलिस कानून व्यवस्था को बनाए रखने तथा आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने हेतु कृतसंकल्पित है। इस प्रकार के सघन अभियान आगे भी जारी रहेगा।

See also  ईरान की तबाही का समय ट्रंप ने किया तय! बोले- मंगलवार रात 8 बजे तक…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!